फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vasant Panchami 2020: वसंत पंचमी पर घर में ऐसे तैयार करें केसरिया खीर, मां सरस्वती को लगाएं भोग

Wed, 29 Jan 2020 12:07 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Basant Panchami 2020 Vasant Panchami Saraswati Puja kesariya kheer recipe
Basant Panchami 2020: Kheer - फोटो : social media

वसंत पंचमी यानी मां सरस्वती की पूजा अर्चना का विशेष दिन। कहा जाता है कि मां सरस्वती को पीला रंग पसंद है, इसलिए उन्हें गेंदे का फूल चढ़ाया जाता है, प्रसाद में बूंदी चढ़ाई जाती है। कितना अच्छा हो कि मां सरस्वती को आप अपने हाथों से बनी चीज का भोग लगाएं। बहुत दूर की सोचने की जरूरत नहीं, बस आपको घर में तैयार करनी है केसरिया खीर। बनाने की रेसिपी हम आपको बता दे रहे हैं: 

Basant Panchami 2020 Vasant Panchami Saraswati Puja kesariya kheer recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

केसरिया खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री नोट कर लें: 

  • बासमती चावल- 100 ग्राम
  • पिसी चीनी- आधा कप
  • किशमिश- 4 चम्मच
  • बादाम- 20 (कतरे हुए)
  • काजू- 20 (कतरे हुए)
  • इलाइची- 6 कूटी हुई
  • केसर- 30
  • दूध- 1 लीटर
Basant Panchami 2020 Vasant Panchami Saraswati Puja kesariya kheer recipe
Kheer

केसरिया खीर बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को पानी से अच्छे से धोकर साफ कर लें।
  • इसे 30 मिनट तक पानी में भिगोकर छोड़ दें।
  • एक साफ बर्तन में दूध को कम आंच पर चढ़ा दें और उबलने दें। 
  • उबलने के बाद इसमें केसर डालकर दूध में पूरे घुलने ओर पीला होने तक चलाएं।
  • चावल को पानी से निकालकर इस दूध में डाल दें और चम्मच से अच्छे से चला दें।
  • कम से कम 10 मिनट तक पका लें जब तक कि दूध थोड़ा गाढ़ा ना लगने लगे।
  • अब इसमें कतरे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला लें।
  • अब पिसी हुई चीनी भी डाल दें।
  • 3-4 मिनट तक मद्धिम आंच पर पकने दें और चूल्हे पर से फिर उतार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2020 Vasant Panchami Saraswati Puja kesariya kheer recipe
Kheer

आपकी केसरिया खीर तैयार है। आप इसे चांदी के वर्क और कतरे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजा सकते हैं। मां सरस्वती को इस खीर का भोग लगाएं और फिर प्रसाद के रूप में खाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed