फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब घर पर झटपट तैयार करें बच्चों का फेवरेट बेबीकॉर्न तवा पिज्जा

Thu, 15 Aug 2019 07:52 AM IST
मोना नारंग अंजना सलूजा
अंजना सलूजा Published by: मोना नारंग Updated Thu, 15 Aug 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
baby corn tawa pizza recipe in hindi
baby corn tawa pizza - फोटो : instagram

बच्चों से लेकर बड़ों तक पिज्जा खाना हर किसी को पसंद होता है। बच्चों के आगे तो पिज्जा बस रख दीजिए बिना देरी करे आपको प्लेट खाली मिलेगी। वैसे तो पिज्जा बाजार में बहुत आसानी से मिल जाता है, लेकिन आप चाहे तो घर पर भी टेस्टी पिज्जा बना सकती हैं वो भी माइक्रोवेव के बिना। यह पिज्जा खाने में उतना ही अच्छा लगता है जैसे की बाजार से खरीदा हुआ पिज्जा।

baby corn tawa pizza recipe in hindi
baby corn - फोटो : instagram

सामग्री
पिज्जा का आटा लगाने के लिए
---
मैदा - 2 कप
ओलिव ऑयल - 2 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार
चीनी - 1 छोटा चम्मच
इन्सटेंट ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच लेवल करके
---
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिए
शिमला मिर्च - 1
बेबी कार्न - 3
पिज्जा सॉस - आधा कप
मोजेरीला चीज - आधा कप
इटेलियन मिक्स हर्बस -आधा छोटा चम्मच

baby corn tawa pizza recipe in hindi
baby corn tawa pizza - फोटो : instagram

ऐसे बनाएं
मैदा को छानकर ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिव ऑयल, नमक और चीनी मिलाएं। इसके बाद गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटे को 5-7 मिनट तक गूथें। अब किसी प्याले में तेल लगाकर कर आटे को ढककर 2 घंटे के लिए गरम जगह पर रखें। इतनी देर में आटा फूलकर दुगना हो जाएगा। अब आटा पिज्जा बनाने के लिए तैयार है।

पिज्जा के लिए टापिंग
बीज निकालकर शिमला मिर्च को पतला-पतला लंबा काटें। बेबीकॉर्न को गोल आधा सेमी के टुकड़े काट लीजिए और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनट तक हल्का सा नरम करें। पिज्जा के लिए आधा आटा तोड़कर गोल लोई बनाएं। लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेलकर तैयार करें। पैन में थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा ढककर 2 मिनट या पिज्जा के नीचे की ओर से आग धीमी हल्का ब्राउन होने तक सेंकिए। पिज्जा को पलटिए और पिज्जा के ऊपर टापिंग करें। सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सॉस की पतली सी लेयर लगाएं फिर शिमला मिर्च और बेबीकॉर्न थोड़ी-थोड़ी दूर पर लगाएं। सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डालें। इसके बाद पिज्जा को ढककर 5-6 मिनट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिए। चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेंकिए। हर 2 मिनट में  पिज्जा को चेक करते रहें। पिज्जा तैयार होने पर ऊपर हर्बस डालकर काटिए और गरमा गरम सर्व कीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed