{"_id":"6799eb0a22d7ba091709986e","slug":"alternate-option-of-green-tea-in-hindi-green-tea-ki-jagah-kya-pi-sakte-hain-2025-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tea Without Milk: ग्रीन टी पीकर हो गए हैं बोर तो घर पर तैयार करें बिना दूध वाली 5 तरह की चाय","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Tea Without Milk: ग्रीन टी पीकर हो गए हैं बोर तो घर पर तैयार करें बिना दूध वाली 5 तरह की चाय
Types Of Tea: चाय चाहे किसी भी प्रकार की हो, अगर सही मात्रा में और सही समय पर पी जाए, तो यह शरीर और मन दोनों को खुशहाल बना सकती है। चाय भारत में सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है, बल्कि इससे लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है। सुबह की ताजगी हो, दोस्तों के साथ गपशप, काम के बीच ब्रेक, या शाम की सुकून भरी घड़ियां– चाय हर पल का हिस्सा होती है।
फिटनेस फ्रीक लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते है, जो सेहत के लिए भी अच्छी होती है लेकिन ये स्वाद में काफी अजीब होती है। ऐसे में अगर आप रोज-रोज कड़वी ग्रीन टी पीकर परेशान हो गए हैं, तो कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी होममेड चाय ट्राई कर सकते हैं। ये न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होंगी, बल्कि इनका स्वाद भी लाजवाब होगा।
2 of 6
मसाला चाय
- फोटो : Adobe Stock
मसाला चाय
लोगों को मसाला चाय सर्दी के मौसम में पीना काफी पसंद होता है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। इसे तैयार करने के लिए 1 कप पानी में ½ इंच अदरक, 2-3 इलायची, 1 दालचीनी टुकड़ा, 2-3 लौंग और काली मिर्च डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो दूध और चाय पत्ती डालें। थोड़ा सा शहद या गुड़ मिलाकर छान लें और गर्मागरम पिएं।
3 of 6
लेमन हनी टी
- फोटो : instagram
लेमन हनी टी
लेमन ग्रीन टी वजन घटाने में मदद करती है और शरीर को डिटॉक्स करती है। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप गर्म पानी में 1 टीस्पून नींबू का रस और 1 टीस्पून शहद मिलाना है। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे उबालों और फिर इसे धीरे-धीरे स्वाद लेकर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तुलसी-अदरक चाय
- फोटो : instagram
तुलसी-अदरक चाय
इस चाय के सेवन से तनाव कम करने में मदद होती है और सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। इसे तैयार करने के लिए आपको 1 कप पानी में 5-6 तुलसी की पत्तियां और ½ इंच अदरक डालकर उबालनी है। इसे 5 मिनट तक उबालें और फिर छानकर शहद मिलाकर पिएं।
विज्ञापन
5 of 6
सौंफ चाय
- फोटो : instagram
सौंफ चाय
सौंफ वाली चाय पेट की समस्याओं से राहत दिलाती है और शरीर की सूजन कम करने में सहायक होती है। इसके लिए 1 कप पानी में 1 टीस्पून सौंफ डालकर 5 मिनट तक उबालें। चाहें तो इसमें इलायची या अदरक भी मिला सकते हैं। आखिर में इसे छानकर हल्का गुनगुना पिएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।