फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aloo Tikki Recipe: शाम की छोटी भूख के लिए घर पर तैयार करें कुरकुरी आलू टिक्की, जानें इसे बनाने का सरल तरीका

Tue, 09 Jan 2024 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 09 Jan 2024 09:48 AM IST
सार

अगर आपको भी बाहर का खाना खाने से डर लगता है तो शाम की छोटी भूख के लिए आप घर पर ही आलू की टिक्की बनाकर खुद भी खा सकते हैं और अपने घरवालों को भी खिला सकते हैं।

विज्ञापन
Aloo Tikki Recipe in hindi how to make aloo tikki at home
tikki - फोटो : istock

Aloo Tikki Recipe: भारत देश अपने खान-पान की वजह से पूरे विश्व में फेमस हैं। यहां हर राज्य अपने अलग खाने की वजह से जाना जाता है। तमाम तरह के पकवानों में आलू की टिक्की भी शामिल है। आलू की टिक्की एक ऐसी डिश है, जो भारत के हर कोने में आसानी से मिल जाती है।



चाहे शादी-विवाह हो, या फिर कोई छोटे-मोटे कार्यक्रम, हर जगह दावत में आलू की टिक्की जरूर मिल जाती है। बाजार में मिलने वाली टिक्की खाने में तो काफी स्वादिष्ट होती है, लेकिन ज्यादातर लोग बाजार में मिलावट वाले खाने की वजह से खाने से डरते हैं। 

अगर आपको भी बाहर का खाना खाने से डर लगता है तो शाम की छोटी भूख के लिए आप घर पर ही आलू की टिक्की बनाकर खुद भी खा सकते हैं और अपने घरवालों को भी खिला सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है, और इसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। 

Aloo Tikki Recipe in hindi how to make aloo tikki at home
Potato - फोटो : अमर उजाला

टिक्की बनाने का सामान

  • आलू - 4 मीडियम साइज़ के
  • हरी मिर्च - 2-3 
  • धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून 
  • लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
     
Aloo Tikki Recipe in hindi how to make aloo tikki at home
मसाले (फाइल फोटो) - फोटो : pexels.com
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वाद के अनुसार
  • तेल - तलने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Aloo Tikki Recipe in hindi how to make aloo tikki at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विधि

आलुओं की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें, फिर उनको छील लें। सही से आलू छीलने के बाद इसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किए हुए आलू को सही से एक बार मैश कर लें। 

विज्ञापन
Aloo Tikki Recipe in hindi how to make aloo tikki at home
विधि - फोटो : istock

इसके बाद एक बड़े बाउल में कद्दूकस किए हुए आलू, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालें। सभी चीजें एक साथ डालने के बाद इसे सही तरह से मिलाएं। आलुओं में मसाला सही तरह से मिल जाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed