फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: सर्दी में इस खास रेसिपी से बनाएं अदरक की बर्फी, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Thu, 18 Nov 2021 09:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 Nov 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
adrak ki barfi recipe in hindi Winter Special recipes Ginger Barfi
अदरक की बर्फी - फोटो : Istock

सर्दी के मौसम अदरक का इस्तेमाल बढ़ जाता है। दरअसल अदरक में जी औषधीय गुण होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी खांसी जैसी बीमारी हो जाती है। इसे दूर करने के लिए घरेलू उपचार में लोग अदरक का इस्तेमाल करते हैं। अदरक में  एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जो सर्दी में कई बीमारियों से हमें बचाते हैं। इनके अलावा अदरक बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी कम करता है। ऐसे में सर्दी में अदरक जरुर खाएं। हालांकि अदरक का स्वाद कड़वा होता है। उसे कच्चा खाना मुश्किल होता है। ऐसे में सर्दी के दिनों में अदरक की ऐसी रेसिपी बनाएं सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही खाने में स्वादिष्ट भी हो। आज हम आपको सर्दी स्पेशल डिश अदरक की बर्फी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। खांसी जुकाम होने पर बच्चे भी ऐसे स्वाद लेकर खाएंगे। ये रही अदरक की बर्फी की रेसिपी।

adrak ki barfi recipe in hindi Winter Special recipes Ginger Barfi
अदरक की बर्फी - फोटो : Pixabay

अदरक की बर्फी बनाने की सामग्री

200 ग्राम अदरक, डेढ़ कप चीनी, दो बड़े चम्मच घी, एक कप दूध और हरी इलायची ।

 

adrak ki barfi recipe in hindi Winter Special recipes Ginger Barfi
अदरक की बर्फी - फोटो : pixabay

अदरक की बर्फी बनाने का तरीका

स्टेप 1- सबसे पहले अदरक को धोकर छील लें और मोटा मोटा काट लें।

स्टेप 2- टुकड़ों में कटी अदरक को मिक्सर जार में डालें और एक कप दूध या पानी मिला लें। 

स्टेप 3- अब अदरक को बारीक पीस लें। ध्यान रखें कि रेशेदार अदरक का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
adrak ki barfi recipe in hindi Winter Special recipes Ginger Barfi
अदरक की बर्फी - फोटो : Istock

स्टेप 4- फिर मध्यम आंच पर पैन को एक चम्मच घी डालकर गर्म करें। 

स्टेप 5- जब घी गर्म हो जाए तो उसमें पीसी हुए अदरक का पेस्ट डाल दें। 

स्टेप 6- पेस्ट को चलाते रहें। करीब 5 मिनट में अदरक का पेस्ट गाढ़ा होने लगेगा।

स्टेप 7- जब पेस्ट गाढ़ा होने लगे तो डेढ़ कप चीनी मिला लें। फिर से अदरक पेस्ट को चलाते रहें। 

विज्ञापन
adrak ki barfi recipe in hindi Winter Special recipes Ginger Barfi
अदरक की बर्फी - फोटो : Istock

स्टेप 8- चीनी अच्छे से पिघल कर अदरक में मिक्स हो जाए तो हरी इलायची को पीस कर इसमें मिला लें। 

स्टेप 9- दो मिनट पकाने के बाद अदरक पेस्ट गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें।

स्टेप 10- एक प्लेट में बटर पेपर लगाकर हल्के घी से ग्रेस कर लें। उसपर अदरक का पेस्ट फैला लें।

स्टेप 11- प्लेट में अदरक के मिश्रण का बराबर फैला कर चाकू की मदद से टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 12- 10 मिनट ठंडा होने दें। फिर बर्फी के टुकड़ों को अलग अलग कर लें।

आपकी अदरक की बर्फी तैयार है। इसे एयर टाईट कंटेनर में रख कर एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed