फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: सर्दियों में झटपट बनाएं दो तरह के हेल्दी सूप, ये रही रेसिपी

Wed, 17 Nov 2021 08:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 17 Nov 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
Two Healthy Soup Recipe in Hindi Winter Special Recipes
सूप बनाने की रेसिपी - फोटो : pixabay

सर्दी के मौसम में लोग कई ऐसी डिश खाना पसंद करते हैं जो स्वादिष्ट और हेल्दी तो होती ही है, साथ ही जिससे शरीर को गर्मी मिलती है। शरीर को गर्माहट देने वाली कई तरह की सब्जियां भी इस मौसम में बाजार में आने लगती हैं। वहीं लोग सर्दियों में सूप भी बनाकर पीते हैं। सूप टेस्टी होने के साथ ही पोषणयुक्त होते हैं। घर के बड़े तो मजे से सूप पीते ही हैं, ज्यादातर बच्चों को भी सूप पसंद होता है। आप शाम के नाश्ते में सूप सर्व कर सकते हैं। बाजार में कई तरह के रेडीमेड सूप के पैकेट्स मिल जाएंगे। हालांकि ये केमिकल से प्रिजर्व किए जाते हैं। ऐसे में बाजार के सूप को पीने की बजाए घर पर ही प्रोटीन युक्त सूप बनाएं। घर पर सूप बनाना आसान होता है। आज हम आपको सर्दियों के लिए दो अलग अलग सूप रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बनाने में आसान हैं। साथ ही हेल्दी और स्वादिष्ट भी हैं।

Two Healthy Soup Recipe in Hindi Winter Special Recipes
नींबू और धनिया का सूप - फोटो : Istock

नींबू और धनिया का सूप

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू फायदेमंद होता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से वेट लूज भी कर सकते हैं। धनिया भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। धनिया शरीर का डाइजेशन सही रखने में मदद करती है। इन दोनों की मदद से सर्दी के लिए परफेक्ट सूप बना सकते हैं। 

नींबू और धनिया का सूप बनाने की सामग्री

धनिया और नींबू के अलावा पत्ता गोभी, गाजर, उबले हुए कार्न, हरी मिर्च, लहसुन, तेल।

Two Healthy Soup Recipe in Hindi Winter Special Recipes
नींबू और धनिया का सूप - फोटो : istock

सब्जियों का सूप बनाने की विधि

स्टेप 1- नींबू धनिया के इस्तेमाल से बनने वाले इस वेजिटेबल सूप को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें। 

स्टेप 2- अब इस गर्म तेल में लहसुन की कलियां, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का पका लें। 

स्टेप 3- जब ये पकने लगे तो पत्ता गोभी, गाजर, धनिया और नींबू का रस डालकर मिला लें। 

स्टेप 4- अब मध्यम आंच पर दो मिनट तक सब्जियों का पका लें। 

स्टेप 5- सब्जियां पक जाएं तो ऊपर से नींबू का रस और उबले हुए कॉर्न डालकर मिला लें।

स्टेप 6- अब नमक मिलाकर धनिया पत्तियों से गार्निश कर लें। 

सब्जियों से तैयार नींबू-धनिया का सूप तैयार है। गर्मागर्म सर्व करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two Healthy Soup Recipe in Hindi Winter Special Recipes
दाल का सूप - फोटो : iStock

दाल का सूप 

अक्सर लोग सब्जियों का सूप बनाते हैं लेकिन दाल में भी काफी प्रोटीन होता है और सूप का टेस्ट भी स्वादिष्ट होता है। दाल के सूप को आप हर मौसम में पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए उड़द दाल और चना दाल का इस्तेमाल करते हैं। 

दाल का सूप बनाने की सामग्री 

उड़द की दाल, चना दाल, प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च और गरम मसाला।

विज्ञापन
Two Healthy Soup Recipe in Hindi Winter Special Recipes
दाल का सूप - फोटो : istock

दाल का सूप बनाने का तरीका

स्टेप 1- दाल का सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक एक कप उड़द दाल और चना दाल को करीब एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 

स्टेप 2- फिर कुकर में एक चम्मच तेल डालकर उसमें बारीक कटे प्याज को भून लें। फिर टमाटर डालकर पका लें। 

स्टेप 3- जब प्याज और टमाटर अच्छे से भुन जाएं तो दाल और नमक डालकर पका लें। पकने के बाद में ठंडा होने के लिए रख दें। 

स्टेप 4- इस मिश्रण को ग्राइंडर में अच्छे से पीस लें।

स्टेप 5- अब एक पैन में घी गरम करके अदरक और लहसुन को अच्छे से भूल लें। 

स्टेप 6- इसमें दाल का पेस्ट मिलाकर हरी मिर्च, काली मिर्च डालें।

स्टेप 7- करीब 3 गिलास पानी मिलाकर 10 मिनट पका लें। ऊपर से गरम मसाला मिला दें।

आपका दाल का सूप तैयार है। चिली फ्लेक्स या धनिया पत्तियों से गार्निश करके गरमा गरम सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed