तंदूरी मेयोनीज सैंडविच
पांच मिनट में तैयार हो जाएंगे ये हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्दी शेक
मिक्सर में दूध में ओट्स डालकर चला लें, जिससे ओट्स दरदरा हो जाए। अब इसमें एक केला और पीनट बटर डालें और मिक्सर को एक बार फिर चलाए। आपका हेल्दी शेक बनकर तैयार है।
मूंग दाल चीला
इसके लिए रातभर दाल को भीगोकर रख दें। सुबह नमक डालकर इसे पीस लें। तैयार हुए मिश्रण को तवा गर्म करके गोलाई में फैलाएं और ऊपर से काजू, पनीर और सब्जियां डाल दें। हल्दा सा घी डालकर पलटें और दूसरी तरफ से हल्का सेक लें।
सूजी दही सैंडविच
एक कटोरे में दही सूजी मिला लें। अब इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया, प्याज, टमाटर, अदरक का पेस्ट और नमक मिला लें। अब ब्रेड के कोने काट लें। तवा गर्म होने पर ब्रेड को तवे पर रखें इसके ऊपर दही सूजी वाला मिश्रण फैला लें। इसे दोनों तरफ से सेंक लें।
वेजिटेबल सैंडविच
सबसे पहले एक कटोरे में प्लेन मेयोनीज लें। अब इसमें बारीक कटी प्याज शिमला मिर्च डालें। इसके बाद नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें। अब ब्रेड में इसे लगाएं टोस्टर में इसे सेक लें। आपका सैंडविच बनकर तैयार है। इसके लिए भी आप डेल मोंटे ने मायोनीज स्प्रेड्स के किफायती स्पाउट पैक खरीद सकते हैं।