कब्ज लोगों के लिए एक आम समस्या है और इसका मुख्य कारण यह है कि व्यस्तता भरी जिंदगी में लोग इस बात का ध्यान ही नहीं रख पाते कि वे क्या खा रहे हैं और कब खा रहे हैं। भोजन में इस अनियमितता के कारण ही कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसका प्रमुख कारण यह है कि कुछ खाद्य पदार्थ कब्ज में राहत प्रदान करते हैं वहीं कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं जो कब्ज की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। कब्ज बवासीर, शरीर में दर्द, सिरदर्द, ब्लॉटिंग जैसी संभावनाओं को बढ़ा देता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जिनसे कब्ज के दौरान दूर ही रहना चाहिए...
इन चीजों के सेवन से बढ़ सकती है कब्ज की समस्या, डाइट से करें तुरंत बाहर
ये हैं कब्ज की वजहें
- पानी कम पीना
- तले हुए भोजन का ज्यादा सेवन
- वजन घटाने के लिए डाइटिंग करना
- मेटाबॉलिजम कम होना
- पेन किलर का ज्यादा सेवन
- लगातार एक जगह पर बैठे रहना
- एक ही तरह का भोजन करना होता है नुकसानदेह
डेयरी उत्पाद
डेयरी उत्पादों में लैक्टोज और वसा की बहुतायत होती है। लैक्टोज और वसा दोनों पदार्थ ही कब्ज की स्थिति में बहुत हानिकारक होते हैं और इसे और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। इसलिए कब्ज के दौरान डेयरी उत्पादों से बचना चाहिए।
कुकीज
कुकीज में फाइबर कम और वसा की मात्रा ज्यादा होती है इसके साथ ही कुकीज परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट के स्रोत होते हैं। कब्ज के दौरान, कुकीज का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि यह कब्ज की समस्या को बढ़ा देता है।
चावल
सफेद चावल में भूरे रंग के चावल की तुलना में ज्यादा फाइबर होता है। सफेद चावल की ज्यादा खपत बाउल मूवमेंट को परेशान करती है इसके अलावा चावल बहुत आसानी से पचता भी नहीं है। इसीलिए कब्ज के दौरान, सफेद चावल के सेवन से बचना चाहिए।