फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज की समस्या में कमाल की चीज हैं ये 5 आटे, ब्लड शुगर रहेगा नियंत्रित

Sat, 13 Jun 2020 12:11 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 13 Jun 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
5 flour you should eat for manage blood sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डायबिटीज यानी मधुमेह की बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीमारी का सबसे प्रमुख कारण गलत खान-पान और खराब जीवन शैली है। भारत में डायबिटीज से पीड़ित 25 वर्ष से कम आयु के हर चार लोगों में से एक को टाइप 2 मधुमेह है। इस बीमारी में खुद का सही से ख्याल नहीं रखने पर व्यक्ति की हालात इतनी बिगड़ सकती है कि उसकी जान भी जा सकती है। टाइप 2 मधुमेह के लक्षण समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होते हैं। इस बीमारी के चपेट में आने के बाद आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मधुमेह रोगियों को अपने डाइट में प्रोटीन, फाइबर के अलावा अन्य पोषक तत्वों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा प्रोसेस्ड और चीनीयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए।



डायबिटीज की समस्या में गेहूं के आटे की रोटी या चपाती का सेवन करने को सलाह दी जाती है। लेकिन इसके अलावा कुछ और फाइबर से भरपूर आटे हैं, जो गेहूं की अपेक्षा बहुत ज्यादा फायदेमंद है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो इन आटों का सेवन कर सकते हैं।

5 flour you should eat for manage blood sugar
कुट्टू का आटा - फोटो : फाइल फोटो

कुट्टू का आटा
डायबिटीज रोगियों के लिए कुट्टू का आटा एक बहुत बढ़िया विकल्प है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। एक अध्ययन के मुताबिक कुट्टू के आटे का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल में 12 से 19 फीसदी की कमी आती है। इसके साथ ही कुट्टू का आटा वजन घटाने में भी मददगार हैं।

5 flour you should eat for manage blood sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रागी का आटा
फाइबर के गुणों से भरपूर रागी का आटा डायबिटीज की समस्या में बेहद फायदेमंद है। इस आटे से बनी रोटी के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलती है। रागी के आटा डायबिटीज को नियंत्रित रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 flour you should eat for manage blood sugar
मधुमेह - फोटो : सोशल मीडिया

राजगिरा का आटा
पोषक तत्वों से भरपूर राजगिरा का आटा डायबिटीज की रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। राजगिरा के आटे में हाई प्रोटीन, खनिज, विटामिन, और लिपिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, इस आटे को गेहूं के आटे के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
5 flour you should eat for manage blood sugar
जौ का आटा - फोटो : Pixabay

जौ का आटा
मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और क्रोनिक इंफ्लेमेशन से निपटने में जौ का आटा बहुत मददगार है। डायबिटीज रोगियों को इस आटे को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed