हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता हर समय काम करता है, ताकि किसी भी तरह के बाहरी बैक्टीरिया और वायरस से हम सुरक्षित रहें। अगर ये वायरस और बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाएं तो संक्रमण का कारण बनते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता किसी वजह से कमजोर हो जाती है। ऐसे में इसे मजबूत बनाने के लिए विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा में जरूरत पड़ती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।
शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं ये 4 जूस, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें सेवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टमाटर का जूस
टमाटर में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा टमाटर में पाए जाने वाला लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट शरीर को इन्फ्लेमेशन, कैंसर और इंफेक्शन जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं तो टमाटर का जूस पिएं, टमाटर का सलाद खाएं। आप अपने आहार में टमाटर को किसी भी तरह शामिल करें।
अनार और मौसमी का मिक्स जूस
मौसमी और अनार दोनों ही फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अनार के जूस के सेवन से आयरन की मात्रा बढ़ती है, जिससे शरीर में खून बढ़ता है। वहीं मौसमी में पाए जाने वाला विटामिन सी शरीर में इम्यून को बढ़ाता है। इन दोनों फलों के मिक्स जूस पीने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स भी बढ़ता है, जो शरीर को किसी भी तरह के बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है।
संतरे का जूस
विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे संतरे का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। अगर हमारे शरीर में विटामिन सी की अच्छी मात्रा हो तो व्हाइट ब्लड सेल्स का अच्छी मात्रा में बनते हैं।
कीवी, स्ट्रॉबेरी और पुदीने का जूस
इंफ्केशन से दूर रहने और स्वस्थ शरीर के लिए कुछ फलों को एक साथ मिलाकर मिक्स जूस पीना चाहिए। स्ट्रॉबेरी और कीवी दोनों ही विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इनके साथ पुदीने की पत्तियां मिलाकर जूस बना लें तो ये और हेल्दी हो जाता है। पुदीने की पत्तियों में विटामिन ए, फॉलेट, जिंक और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होते हैं। आप इन तीनों चीजों को मिलाकर एक हेल्दी जूस तैयार कर सकते हैं।