{"_id":"5ebc0b728ebc3e908644e729","slug":"make-ladoo-from-stale-bread-at-home-using-this-simple-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात की बची हुई रोटियों का सुबह इस तरह करें इस्तेमाल, इन पांच स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट लड्डू","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
रात की बची हुई रोटियों का सुबह इस तरह करें इस्तेमाल, इन पांच स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट लड्डू
Thu, 14 May 2020 09:22 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 14 May 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
लगभग हर घर में ऐसा होता है कि रात में बनी रोटी बच ही जाती है। सुबह हम इस रोटी का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। स्वाद के नजर से देखा जाए तो रात की बनी रोटी सुबह खाने में स्वादिष्ट भी नहीं लगती है। रोटी बर्बाद होने से बचाने के लिए कई लोग उसे गर्म कर खा लेते हैं। आज से आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप इस रोटी से अपने लिए स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं। इसको बनाने में आपका ज्यादा समय भी नहीं लगना है, सिर्फ 15 मिनट में ये स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। आइए, आज आपको बताते हैं कैसे बनाएं रोटी के लड्डू...
सांकेतिक तस्वीर
लड्डू बनाने के लिए सामग्री
- घी- 2 चम्मच
- दूध- 2 चम्मच
- थोड़ा सा मिल्क पाउडर (ऑप्शनल) मिल्क पाउडर का इस्तेमाल अपनी इच्छा के अनुसार ही करें।
- पिसी हुई चीनी 1/4 कप
- बासी रोटियां 4 से 5।
- लड्डू बनाने की विधि
पहला स्टेप
- रोटी के टुकड़ो को छोटा- छोटा तोड़ लें। इसके बाद इन तुकड़ो को ग्राइंड कर लें। जिस तरह आप ब्रेड क्रम्स को ग्राइंड करते हैं, ठीक उसी तरह रोटी के इन टुकड़ो को भी ग्राइंड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा स्टेप
- ग्राइंड करने के बाद इसे 5 मिनट तक पिसी हुई चीनी, मिल्क पाउडर और 2 चम्मच दूध डालकर भून लें। ऐसा करने से इसका टेक्सचर थोड़ा गीला बन जाएगा।
विज्ञापन
dry fruits
तीसरा स्टेप
- अगर आप चाहें तो इसमें काजू, इलाइची जैसे ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकती हैं। इनका इस्तेमाल अपनी इच्छा के अनुसार करें। अगर आप ड्राई फ्रूट्स नहीं मिलाना चाहते तो नहीं मिलाएं, ये आपशनल है।