देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। इस समय चारों तरफ हरितालिका तीज के त्योहार को लेकर तैयारियां देखने को मिल रही हैं। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं यह व्रत रखती हैं। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार का खास महत्व होता है। मान्यताओं का अनुसार इस दिन माता पार्वती और शिव की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है और सुहाग को लंबी उम्र मिलती है। इसीलिए महिलाएं पूरे दिन निराहार रहकर इस व्रत को पूरी करती हैं और शाम के समय विशेष पूजन की जाती है। हिंदू मान्यताओं का अनुसार माता पार्वती की पूजा करने वाली महिलाओं के पति की आयु बढ़ती है और लड़कियों को अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
हर व्रत की ही तरह हरितालिका तीज के व्रत को लेकर भी कई नियम हैं। आचार्यों की मानें तो इन नियमों को लेकर सभी महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। व्रत के दौरान नियमों का पालन करना सबसे आवश्यक माना जाता है। व्रत के दिन सभी महिलाओं को ऐसी गलतियों से बचना चाहिए।
2 of 4
मन को रखें शांत
- फोटो : Pixabay
मन में किसी के प्रति न रखें द्वेष
धर्म विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी व्रत को तभी पूरा माना जा सकता है जब आप उसे पूरी श्रृद्धा और निष्ठा के साथ साफ मन से करें। मन में किसी के लिए खोट या द्वेष की भावना रहने से व्रत खंडित हो सकता है। मन में किसी के प्रति गलत भावना नहीं लाना चाहिए। व्रत के दिन मन को एकदम शुद्ध और सात्विक रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए।
3 of 4
हरतालिका तीज में रखें विशेष ध्यान
- फोटो : iStock
किसी का न करें निरादर
व्रत वाले दिन किसी भी व्यक्ति की निरादर नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार सभी के हृदय में ईश्वर का वास होता है, इसका मतलब किसी व्यक्ति के निरादर करने से सीधे आप ईश्वर का निरादर करते हैं। इससे भी व्रत खंडित हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें, उन्हें खुश रखें। ऐसा करने से व्रत सफल होता है। किसी को दुख पहुंचाने से व्रत के फल नहीं मिलता है।
4 of 4
मन को रखें एकाग्रचित (सांकेतिक)
- फोटो : iStock
मन को भटकने से बचाएं
व्रत का एक अर्थ होता है, खुद की इंद्रियों पर काबू करके स्वयं को ईश्वर को समर्पित कर देना। जो महिलाएं हरितालिका तीज का व्रत रखती हैं, उन्हें अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखना चाहिए। सभी से प्रेम भाव से मिलना और बात करना चाहिए। दिन में ज्यादा से ज्यादा समय ईश्वर की आराधना में बिताना चाहिए। ऐसा करके आप व्रत का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकती हैं।