फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika teej 2021: व्रत में भूलकर भी महिलाएं न करें ऐसी गलतियां, पड़ सकती है भारी

Thu, 09 Sep 2021 12:06 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 09 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hartalika teej vrat 2021 women should not make these mistakes during fasting
हरतालिका तीज का त्योहार - फोटो : Pixaels

देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। इस समय चारों तरफ हरितालिका तीज के त्योहार को लेकर तैयारियां देखने को मिल रही हैं। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं यह व्रत रखती हैं। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार का खास महत्व होता है। मान्यताओं का अनुसार इस दिन माता पार्वती और शिव की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है और सुहाग को लंबी उम्र मिलती है। इसीलिए महिलाएं पूरे दिन निराहार रहकर इस व्रत को पूरी करती हैं और शाम के समय विशेष पूजन की जाती है। हिंदू मान्यताओं का अनुसार माता पार्वती की पूजा करने वाली महिलाओं के पति की आयु बढ़ती है और लड़कियों को अच्छे वर की प्राप्ति होती है।


हर व्रत की ही तरह हरितालिका तीज के व्रत को लेकर भी कई नियम हैं। आचार्यों की मानें तो इन नियमों को लेकर सभी महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। व्रत के दौरान नियमों का पालन करना सबसे आवश्यक माना जाता है। व्रत के दिन सभी महिलाओं को ऐसी गलतियों से बचना चाहिए।

hartalika teej vrat 2021 women should not make these mistakes during fasting
मन को रखें शांत - फोटो : Pixabay

मन में किसी के प्रति न रखें द्वेष
धर्म विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी व्रत को तभी पूरा माना जा सकता है जब आप उसे पूरी श्रृद्धा और निष्ठा के साथ साफ मन से करें। मन में किसी के लिए खोट या द्वेष की भावना रहने से व्रत खंडित हो सकता है। मन में किसी के प्रति गलत भावना नहीं लाना चाहिए। व्रत के दिन मन को एकदम शुद्ध और सात्विक रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए।

hartalika teej vrat 2021 women should not make these mistakes during fasting
हरतालिका तीज में रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock

किसी का न करें निरादर
व्रत वाले दिन किसी भी व्यक्ति की निरादर नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार सभी के हृदय में ईश्वर का वास होता है, इसका मतलब किसी व्यक्ति के निरादर करने से सीधे आप ईश्वर का निरादर करते हैं। इससे भी व्रत खंडित हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें, उन्हें खुश रखें। ऐसा करने से व्रत सफल होता है। किसी को दुख पहुंचाने से व्रत के फल नहीं मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hartalika teej vrat 2021 women should not make these mistakes during fasting
मन को रखें एकाग्रचित (सांकेतिक) - फोटो : iStock
मन को भटकने से बचाएं
व्रत का एक अर्थ होता है, खुद की इंद्रियों पर काबू करके स्वयं को ईश्वर को समर्पित कर देना। जो महिलाएं हरितालिका तीज का व्रत रखती हैं, उन्हें अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखना चाहिए। सभी से प्रेम भाव से मिलना और बात करना चाहिए। दिन में ज्यादा से ज्यादा समय ईश्वर की आराधना में बिताना चाहिए। ऐसा करके आप व्रत का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed