भारत में हर सप्ताह, हर महीने और हर साल कई त्योहार आते हैं, जिन्हें यहां रहने वाले लोग बड़ी ही धूमधाम से और भाईचारे के साथ मनाते हैं। अब जैसे हरतालिका तीज को ही ले लीजिए। हर साल आने वाला ये त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत जो रखती हैं। ये व्रत बेहद कठिन होता है, बावजूद इसके महिलाएं इस व्रत को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रखती हैं और फिर सौभाग्यावती रहने का वरदान भी प्राप्त करती हैं। लेकिन इस दिन महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है, क्योंकि जरा सी गलती आपको दिक्कत में डाल सकती है। पुराणों में तीज व्रत के लिए कई नियम भी बताए गए हैं। इसलिए इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन आपको कौन से काम नहीं करने चाहिए, ताकि कुछ दिक्कतें न हो।
{"_id":"61370c11ff47e25b522d73f4","slug":"hartalika-teej-2021-women-should-not-do-these-five-thing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2021: महिलाएं भूलकर भी इस दिन न करें ये पांच काम, हो सकती है भारी दिक्कत","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Hartalika Teej 2021: महिलाएं भूलकर भी इस दिन न करें ये पांच काम, हो सकती है भारी दिक्कत
Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
हरितालिका तीज 2021
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरितालिका तीज 2021
- फोटो : istock
गुस्सा न करें
- तीज व्रत के दिन महिलाओं को गुस्सा करने से बचना चाहिए। अगर आपको गुस्सा आता है, तो आपको इस पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
हरितालिका तीज 2021
- फोटो : Pexels.com
रात को सोने से बचें
- मान्यता है कि व्रत के दिन अगर व्रत रखने वाली कोई महिला सो जाती है, तो फिर अगले जन्म में वो महिला अजगर के रूप में जन्म लेती है। इसलिए इस दिन पूरी रात जागकर भगवान की पूजा करने का विधि-विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरितालिका तीज 2021
- फोटो : istock
महिलाओं को व्रत रखना चाहिए
- कहा जाता है कि अगर कोई लड़की या महिला तीज का व्रत नहीं रखती है, तो अगले जन्म में वो मछली बनती है। वहीं, इस दिन मांस-मछली का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
हरितालिका तीज 2021
- फोटो : iStock
दूध पीने पर रोक
- हरतालिका तीज व्रत को लेकर मान्यता है कि इस दिन महिलाओं (सुहागन या लड़की) को दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर अगले जन्म में वो महिला सर्प योनि में जन्म लेती है।