हर साल 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, उनका अधिकार और समाज में पुरुषों के समान कंधे से से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रेरित करना है। दुनियाभर में महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। स्कूल, ऑफिस में महिलाओं के लिए कार्यक्रम होते हैं। कई देशों में महिला दिवस के मौके पर कामकाजी औरतों की छुट्टी होती है, वहीं इस मौके पर कई तरह की सुविधाएं और ऑफर महिलाओं को दिए जाते हैं। इन सब के जरिए महिला सम्मान और उनके योगदान को प्रोत्साहित किया जाता है। अगर आप अपने आस-पास रहने वाली या साथ काम करने वाली किसी महिला या किसी महिला दोस्त के प्रति सम्मान व आदर के भाव को व्यक्त करना चाहते हैं तो इस महिला दिवस पर उसने अपनी भावनाएं जाहिर करें। इस महिला दिवस के मौके पर आकर्षक वॉलपेपर के जरिए व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Women's Day 2022: विश्व महिला दिवस के खास मौके पर इन आकर्षक वॉलपेपर से दें शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
मगर एक औरत अकेली ही काफी है,
एक घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
महिला दिवस 2022
नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक बहन है उसको स्नेह करो,
नारी एक पत्नी है उसको प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
महिला दिवस 2022
नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें।
महिला दिवस 2022
एक आदमी को पढ़ाओगे,
तो एक ही व्यक्ति शिक्षित होगा।
एक स्त्री को पढ़ाओगे,
तो पूरा परिवार शिक्षित होगा।
महिला दिवस 2022