फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Mahashivratri 2023: दोस्तों और प्रियजनों को भेजें आकर्षक तस्वीरों के साथ महाशिवरात्रि के शुभकामना संदेश

Sat, 18 Feb 2023 12:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Feb 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Happy Mahashivratri 2023: Mahashivratri Wishes Quotes Messages Shubhkamnaye Sandesh in Hindi
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में आज के दिन भोले बाबा को प्रसन्न करना आसान होता है। इस मौके पर कुंवारी लड़कियां उपवास रखती हैं और भोलेनाथ से मनचाहे वर की मांग करती हैं। शादीशुदा महिलाएं परिवार की सुख शांति और सदा सौभाग्यवती होने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखती हैं। इसी तरह लड़के भी अच्छे भविष्य, सुखी जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपवास रहते हैं और महाकाल की पूजा आराधना करके शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। लोग इस मौके पर आप अपने करीबियों, परिजनों एक दूसरे को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं और उनके सुखमय भविष्य की प्रार्थना करते हैं। आप भी इस मौके पर अपने प्रियजनों और दोस्तों को महाशिवरात्रि की आकर्षक तस्वीरों के साथ शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। 

Happy Mahashivratri 2023: Mahashivratri Wishes Quotes Messages Shubhkamnaye Sandesh in Hindi
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

भोले बाबा आएं आपके घर,
जीवन को खुशियों से दें भर।
न हो जीवन में कोई दुख,
घर-परिवार में बना रहे सुख।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Mahashivratri 2023: Mahashivratri Wishes Quotes Messages Shubhkamnaye Sandesh in Hindi
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

आज जमा लो भांग का रंग,
आपके जीवन बीते खुशियों के संग।
भोलेनाथ की कृपा बसरे आप पर,
जिंदगी में भर जाए नई उमंग।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Mahashivratri 2023: Mahashivratri Wishes Quotes Messages Shubhkamnaye Sandesh in Hindi
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

सारा जगत है मेरे भोले बाबा की शरण में,
शीश झुकाते हैं हम भगवान शिव के चरण में।
महाकाल बना लो हमें अपने चरणों की धूल
इस शिवरात्रि ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Happy Mahashivratri 2023: Mahashivratri Wishes Quotes Messages Shubhkamnaye Sandesh in Hindi
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

महाशिवरात्रि पर करिए भोले भंडारी का जाप
महाकाल के जाप से धुल जाते हैं सारे पाप।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed