दुनियाभर में लड़का और लड़की में भेदभाव की घटनाएं सामने आती हैं। बालिकाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा जाता है। बहुत सारे ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर उनके पालन-पोषण के दौरान उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवाधिकारों की हकमारी की जाती है। बालिकाओं को उनका अधिकार और सम्मान देने के साथ ही पूरी दुनिया को जागरूक करने के उद्दश्य से हर साल 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। साल 2012 में इसकी शुरुआत हुई। इस अवसर पर आप समाज में जागरूकता फैलाने वाले संदेशों के जरिए लोगों को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
Happy International Girl Child Day 2020: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर भेजें जागरूकता भरे शुभकामना संदेश
नारी है नारायणी, परिवार की कल्याणी
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, समाज को प्रगति के रास्ते ले जाओ
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं
जिस घर में होता बेटी का सम्मान, वह घर होता स्वर्ग समान
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं
बेटी है स्वर्ग की सीढ़ी, वह पढ़ेगी, तो बढ़ेगी अगली पीढ़ी
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं