Independence Day Wishes in Hindi: आज स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन देश की आजादी के जश्न का दिन है। भारत अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की जंजीरे तोड़कर आज ही के दिन आजाद हुआ था।
Happy Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस की सुंदर शायरियां भेजकर प्रियजनों के साथ मनाएं आजादी की जश्न
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान का है।
भारत माता की जय
आजादी की कभी शाम न होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में
तब तक भारत मां का आंचल नीलाम ना होने देंगे।
भारत माता की जय
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना
कभी तपती धूप में जल के देख लेना
कैसे होती हैं हिफ़ाजत मुल्क की
कभी सरहद पर खड़े जवानों को जाकर देख लेना।
भारत माता की जय
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
भारत माता की जय