होली में लोग अपनो से मिलते हैं। एक दूसरे को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। गले लगाकर मुंह मीठा करते हैं और रंग लगाकर होली खेलते हैं। कुल मिलाकर होली का मतलब है रंग, मिठास और दिल मिलने का त्योहार। 'बुरा न मानो होली है।' ये कहकर लोग दुश्मनों, नाराज या रूठे दोस्तों को भी होली के मौके पर मना लेते हैं। होली का पर्व प्यार, खुशहाली और उत्साह का त्योहार है। इस साल होली 17 और 18 मार्च को मनाई जा रही है। 17 मार्च को होलिका दहन के दिन मन की बुराई और अशुद्धता को होलिका की अग्नि में जलाकर आदर्श और खुशहाल जीवन की कामना की जाती है। लोग होलिका दहन के बाद पूजा कर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अगले दिन होली उत्सव मनाते हैं। एक दूसरे के घर जाते हैं, रंग लगाते हैं, गुझिया खाते हैं और दिल से दिल को और करीब लाते हैं। ऐसे में होली के मौके पर रंग बिरंगे और प्यार भले वॉलपेपर भेजकर आप अपने सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को होली की बधाई दे सकते हैं। यहां होली के कुछ आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें डाउनलोड कर प्रियजनों को आसानी से भेज सकते हैं।
Holi 2022 Wallpapers: दोस्तों और रिश्तेदारों को Facebook और Whatsapp पर भेजें ये आकर्षक होली वॉलपेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल, हरा या पीला
कौन से रंग में कर दूं आपको गीला
इस होली दूर से ही कर रहे आपको तंग
दुआ है जीवन में हो इंद्रधनुष के सातों रंग
हैप्पी होली 2022
गुलाल की ठंडक और शाम की रौनक
लोगों का गाना, गलियों को चमकाना
दिन की मस्ती, रंगों की धूम
लो आ गई भई खुशियों की होली।
हैप्पी होली 2022
हम भी झूमे मस्ती में
तुम भी झूमे मस्ती में
धूम मची सारी बस्ती में
झूमे सब होली की मस्ती में।
हैप्पी होली 2022
मथुरा की खुशबू
गोकुल की मिठास
वृंदावन की सुगंध
बरसाने की फुहार
मुबारक हो सभी को होली का त्योहार
हैप्पी होली 2022