भारत देश में कई धर्मों के लोग रहते हैं, और ये सभी आपसी भाईचारे और मिल-जुलकर सभी त्योहार मनाते हैं। जैसे-ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को ही ले लीजिए। मुस्लिम समुदाय में हर साल मनाया जाने वाला ये त्योहार काफी उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग नमाज पढ़ते हैं, अपनों से गले मिलते हैं और अपनों को प्यार देते हैं। यहां आपको बताते चलें कि रमजान खत्म होने के लगभग 70 दिन बाद बकरीद का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को कुर्बानी के तौर पर याद किया जाता है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल लोग आपस में गले नहीं मिल पाएंगे, पहले की तरह मस्जिदों में एक साथ नमाज नहीं पढ़ पाएंगे आदि। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इस त्योहार को पूरे जोश के साथ नहीं मनाया जाएगा। इसी जोश को बढ़ाने के लिए आप अपनों को कुछ खास संदेश के जरिए बकरीद की मुबारकबाद दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन संदेशों के बारे में जो आप अपनों को इस बकरीद भेज सकते हैं।
Happy Eid al-Adha 2021: बकरीद पर अपनों को भेजें ये खास संदेश, खूब बढ़ेगा आपसी प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां
ईद मिटा देती है इंसान में दूरियां
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक।
बकरीद मुबारक 2021
रात को नया चांद मुबारक
चांद को चांदनी मुबारक
फलक को सितारे मुबारक
सितारों को बुलन्दी मुबारक
और आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक।
बकरीद मुबारक 2021
सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो बकरीद।
बकरीद मुबारक 2021
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की
आमीन कहने से पहले ही
आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
बकरीद मुबारक 2021