फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Simplicity Day: जानिए मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है सरल जीवनशैली?

Mon, 12 Jul 2021 02:18 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 12 Jul 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
national simplicity day 2021 in india, how Simple Lifestyle beneficial for your Health
सरल जीवन खुशियों का खजाना - फोटो : Social media

हमारी जीवनशैली और आदतों का स्पष्ट रूप से सेहत पर असर पड़ता है। स्वभाव में जितनी सादगी होगी, हमारा मन उतना ही शांत रहेगा। डॉक्टरों की मानें तो जीवन की सादगी, तनाव जैसी समस्याओं को कम करने के साथ सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है। यही कारण है कि जिस व्यक्ति का जीवन जितना सामान्य होता है, उसमें मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं उतनी ही कम होती हैं।


इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि हर व्यक्ति के लिए साधारण और सामान्य जीवन का अर्थ अलग-अलग हो सकता है। साधारण जीवन को सरल भाषा में समझें तो इसका अर्थ है, ऐसा जीवन जिसमें अत्यधिक पाने की चाहत के बिना लोग जो है उसी में खुश रह सकें। इसमें आपकी जीवनशैली की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। आइए इस लेख में सरल और सामान्य जीवनशैली से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

national simplicity day 2021 in india, how Simple Lifestyle beneficial for your Health
स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है अच्छी नींद - फोटो : Social media

सामान्य जीवन और अच्छी नींद की संबंध
विशेषज्ञों के मुताबिक मल्टी टास्किंग बनने या एक समय में कई सारी चीजों को करने की चाहत के कारण तनाव और कई तरह की अन्य मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपकी नींद प्रभावित हो जाती है, जो सेहत के लिए कई मायनों में नुकसादायक साबित हो सकती है। सोने में कठिनाई या फिर ठीक से नींद न आने की समस्या को मन और शरीर की समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है। जीवन को सरल रखकर और भौतिक चीजों से दूरी बनाकर अच्छी नींद प्राप्त की जा सकती है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

national simplicity day 2021 in india, how Simple Lifestyle beneficial for your Health
ध्यान केंद्रित करने में रहेगी आसानी - फोटो : iStock

ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी
विशेषज्ञों की मानें तो यदि आप साधारण और सरल जीवनयापन करते हैं तो किसी कार्य के प्रति शीघ्र उत्तेजना से बच सकते हैं। यह आपके ध्यान केंद्रित करने की शक्ति को बढ़ाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जब बच्चों के पास बहुत अधिक खिलौने होते हैं, तो वे अत्यधिक उत्तेजित हो जाते हैं और केवल एक चीज़ के साथ खेलने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। सरल जीवन की आदत बच्चों में शुरुआत से ही डालनी चाहिए, इससे भविष्य में उन्हें ध्यान केंद्रित करने वाली समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
national simplicity day 2021 in india, how Simple Lifestyle beneficial for your Health
बढ़ेगी रचानात्मक कौशलता - फोटो : pixabay

कम अव्यवस्था,अधिक रचनात्मक
मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों का जीवन अव्यवस्थित रहता है, उनको मानसिक स्वास्थ्य की समस्या जैसे तनाव और चिंता होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे लोगों में समय के साथ रचानात्मकता कौशल भी कम होती जाती है। जीवनशैली को समयबद्ध और सुव्यवस्थित करके इन समस्याओं से बचा जा सकता है। दैनिक कार्यों को समयबद्ध तरीके से करके रचनात्मकता में वृद्धि की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed