हर साल की तरह भी इस साल भी दशहरा की रौनक हर तरफ है, क्योंकि इस साल 15 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है। हिंदू पंचाग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरा मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम रावण का वध करके और बुराई पर अच्छाई की जीत दर्ज करके अयोध्या लौटे तो, उनके आने की खुशी में पूरी अयोध्या को दीयों से जगमगाया गया था। ऐसे में अब हर साल नवरात्रि के पहले नौ दिनों में रामलीला का आयोजन किया जाता है और फिर दसवें दिन रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं। यही नहीं, इस दिन लोग अपनों को शुभकामनाएं संदेश भी भेजते हैं, क्योंकि अब जमाना सोशल मीडिया का जो है। ऐसे में अगर आप भी अपनों को दशहरा के शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ खूबसूरत संदेशों के बारे में बताते हैं।
Happy Dussehra 2021 Wishes: इस विजयदशमी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
भीतर के रावण को
जो आग खुद लगाएंगे
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।
दशहरा की शुभकामनाएं!
दशहरे का ये पावन त्योहार
घर में लाए आपके खुशियां अपार
श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार
ऐसी शुभकामनाएं हमारी करो स्वीकार।
दशहरा की शुभकामनाएं!
अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।
दशहरा की शुभकामनाएं!
अब की दशहरे
मेरे भाई बस इतना तू काम कर
बैठा है जो मन में तेरे
उस रावण का सर्वनाश कर।
दशहरा की शुभकामनाएं!