लॉकडाउन के दौरान आने वाले उत्सव या पर्व-त्यौहारों का सेलिब्रेशन भले ही कम हो रहा है, लेकिन इस दौरान भी कई लोगों में उत्साह की कमी नहीं देखी जा रही है। बहुत सारे लोग उत्सव मनाने को एक चैलेंज की तरह ले रहे हैं और जनहित में उठाए गए लॉकडाउन जैसे जरूरी कदम के बीच उत्सव मनाते हुए लोगों से घर में रहने को ही प्रेरित कर रहे हैं। घर में रहते हुए पर्व को कैसे सेलिब्रेट किया जाए और परिवार के बीच कैसे क्वालिटी टाइम बिताया जाए, इसको लेकर भी इन दिनों बहुत सारे सेलिब्रेटी टिप्स दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही किया है, बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने:
मिलिंद सोमन ने पत्नी संग 'एग फाइट' कर ऐसे मनाया बिहू, लॉकडाउन में घर में रहने की अपील की
सैफ-करीना, विराट-अनुष्का, रनवीर-दीपिका की ही तरह मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से हैं। दोनों की जोड़ी उनके फैंस के बीच खूब पसंद की जाती है और बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर भी हैं। 14 अप्रैल यानी आज जब देशभर में विभिन्न जगह बिहू पर्व मनाया जा रहा है। इस बीच मिलिंद और अंकिता ने भी अपनी तस्वीरें शेयर की है। आइए, जानते हैं इस तस्वीर में उन्होंने क्या संदेश दिया है:
मिलिंद सोमन और अकिंता ने बिहू सेलिब्रेट करते हुए अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वे दोनों अंडों के साथ फाइट करते हुए नजर आए। फोटो शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा- हैप्पी बिहू। पत्नी अंकिता अपनी फैमिली को मिस कर रही थीं, इसलिए हमने बिहू सेलिब्रेट करने के लिए एक छोटी सी एग फाइट की।
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में अंकिता और मिलिंद अपने हाथों में एक-एक अंडा पकड़े दिख रहे हैं। इस दौरान अंकिता ट्रेडिशनल लुक में हैं तो वहीं मिलिंद भी गमछा डाले हुए हैं। अंकिता के गले में मंगलसूत्र जैसा हार दिख रहा है और कानों में उसी मैचिंग के इयररिंग्स पहने हुई हैं।