Hanuman Janmotsav 2024 Wishes: राम नवमी यानी भगवान विष्णु के अवतार श्री राम का जन्मदिन पर्व के रूप में अभी कुछ ही दिन पहले मनाया गया और अब प्रभु राम के परम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव आ गया है। इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था। इस मौके पर मंदिरों को खास सजाया जाता है और विशेष पूजा व सुंदर कांड का पाठ करते हैं। इस दिन भक्त उपवास करते हैं और हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हैं।
Hanuman Jayanti 2024: इन भक्तिमय संदेशों के जरिए प्रियजनों को दें हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं
हनुमान जी से जुड़ी कुछ चमत्कारी चौपाइयां व दोहे दिए जा रहे हैं, जिसे प्रियजनों को हनुमान जन्मोत्सव के भक्तिमय शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
भूत पिशाच निकट नहीं आवे।
महावीर जब नाम सुनावे।।
नासे रोग हरे सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत वीरा।।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डरना।।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
संकट ते हनुमान छुड़ावै, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं