फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी 2026: स्थापना के लिए गणपति की कैसी मूर्ति घर लानी चाहिए?

Sun, 13 Sep 2026 11:35 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 13 Sep 2026 11:35 AM IST
सार

Ganesh Chaturthi 2026: अगर आप भी अपने घर पर बप्पा की स्थापना करने वाले हैं तो पहले ये जान लें कि घर पर कैसी मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। यहां हम आपको इसी की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2026 ganesh chaturthi par kaisi murti rakhni chahiye ganesh ji ki sood kis side hona chahiye
स्थापना के लिए गणपति की कैसी मूर्ति घर लानी चाहिए? - फोटो : AI
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश की पूजा और आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। अगर आप भी इस साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा को अपने घर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो मूर्ति खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। धा

र्मिक मान्यताओं के अनुसार गणपति की मूर्ति का स्वरूप और उनकी मुद्रा विशेष महत्व रखती है। घर के लिए गणेश जी की मूर्ति चुनते समय उनकी सूंड की दिशा, बैठने की मुद्रा और हाथों में मौजूद वस्तुओं पर भी ध्यान दिया जाता है। वहीं, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी से बनी और प्राकृतिक रंगों वाली मूर्ति को प्राथमिकता देना बेहतर विकल्प माना जाता है। 

आइए जानते हैं घर में गणपति की स्थापना के लिए किस तरह की मूर्ति को शुभ माना जाता है और बप्पा को घर लाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
ganesh chaturthi 2026 ganesh chaturthi par kaisi murti rakhni chahiye ganesh ji ki sood kis side hona chahiye
स्थापना के लिए गणपति की कैसी मूर्ति घर लानी चाहिए? - फोटो : AI
 घर में कैसी गणपति मूर्ति लानी चाहिए?

 बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति

 घर में स्थापना के लिए बैठे हुए गणपति की मूर्ति को शुभ माना जाता है। ऐसी प्रतिमा को सुख, शांति और स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है। आप अपनी सुविधा और पूजा स्थल के आकार के अनुसार छोटी या मध्यम आकार की मूर्ति चुन सकते हैं।

ganesh chaturthi 2026 ganesh chaturthi par kaisi murti rakhni chahiye ganesh ji ki sood kis side hona chahiye
स्थापना के लिए गणपति की कैसी मूर्ति घर लानी चाहिए? - फोटो : AI
सूंड की दिशा का रखें ध्यान

 गणपति की मूर्ति लेते समय सूंड की दिशा को लेकर अलग-अलग परंपराएं और मान्यताएं हैं। माना जाता है कि घरों में बाईं ओर मुड़ी सूंड वाले गणपति की पूजा की जाती है। बाईं ओर सूंड वाले गणपति को वाममुखी कहा जाता है। ऐसे गणपति की पूजा करने से घर में सुख औ समृद्धि आती है। हालांकि, परिवार की परंपरा और स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मूर्ति का चयन करना उचित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2026 ganesh chaturthi par kaisi murti rakhni chahiye ganesh ji ki sood kis side hona chahiye
स्थापना के लिए गणपति की कैसी मूर्ति घर लानी चाहिए? - फोटो : AI
मूर्ति में क्या होना चाहिए?

 गणपति की मूर्ति में उनका स्वरूप शांत और प्रसन्न होना चाहिए। कई परंपराओं में गणेश जी के साथ उनका वाहन मूषक और हाथ में मोदक का होना शुभ माना जाता है। मूर्ति खरीदते समय खंडित या टूटी हुई प्रतिमा लेने से बचें।

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2026 ganesh chaturthi par kaisi murti rakhni chahiye ganesh ji ki sood kis side hona chahiye
स्थापना के लिए गणपति की कैसी मूर्ति घर लानी चाहिए? - फोटो : AI
मिट्टी की मूर्ति को दें प्राथमिकता

 गणेश चतुर्थी के दौरान पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक मिट्टी से बनी मूर्ति लेना बेहतर विकल्प हो सकता है। ऐसी मूर्तियां विसर्जन के दौरान अपेक्षाकृत आसानी से घुल जाती हैं और पर्यावरण पर कम प्रभाव डालती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed