फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश जी की इन बातों से आप भी ले सकते हैं सही सीख, बदल जाएगा आपका जीवन

Fri, 10 Sep 2021 12:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2021 lessons from these things of ganpati
गणेश जी - फोटो : istock

इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 सितंबर से शुरू होगा और अगले 10 दिनों तक भगवान गणेश के भक्त बप्पा की भक्ति में खोए रहेंगे। कही पंडाल सजेंगे, तो कहीं मंदिरों की रौनक देखते ही बनेगी और यही नहीं लोग अपने घरों में भी गणपति की स्थापना करते हैं और पूरे 10 दिन भक्ति-भाव के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन लोग बड़ी ही धूमधाम और पूरे उत्साह के साथ बप्पा की प्रतिमा को स्थापित करते हैं। चारों तरफ बड़ी धूम होती है और हर कोई गणेशजी की भक्ति में डूबा होता है। मान्यता है कि बप्पा को घर लाने से रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ घर पर विराजते हैं। भगवान गणेश बुद्धि के देवता हैं और हर काम से पहले उनकी पूजा-अर्चना जरूर होती है। वहीं, गणेश जी के स्वरुप से हम चाहें तो बहुत कुछ सीख सकते हैं, जिससे हमारा जीवन पूरी तरह बदल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

ganesh chaturthi 2021 lessons from these things of ganpati
गणेश जी - फोटो : istock

बड़े कान

  • गणेश जी के बड़े कान तो आपने हमेशा ही देखें होंगे, लेकिन इनसे आपको ये सीखना चाहिए कि एक अच्छा श्रोता बनकर आपको सभी अच्छी बातों को सुनना चाहिए और अपनी जिंदगी में इनको अपनाना चाहिए। जबकि बुरी बातों को अनसुना करना चाहिए।
ganesh chaturthi 2021 lessons from these things of ganpati
गणेश जी - फोटो : istock

सवारी मूषक

  • भले ही गणपति की सवारी मूषक बेहद छोटी है, लेकिन फिर भी हर एक मौके पर भगवान गणेश ने खुद को सिद्ध किया है जिसके बाद ही वे सर्वप्रथम पूजनीय कहलाए। ऐसे में हमें इससे ये सीख मिलती है कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, लेकिन हमें हार नहीं माननी चाहिए और चीजों व समस्याओं का डटकर सामना करना चाहिए और खुद को सिद्ध भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2021 lessons from these things of ganpati
गणेश जी - फोटो : istock

गणेश जी का माथा

  • भगवान गणेश का माथा काफी विशाल है, जिसे बुद्धि का प्रतीक मना जाता है। इससे हमें सीख मिलती है कि हर काम को बुद्धि के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से आपको इन कामों में सफलता मिलती है।
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2021 lessons from these things of ganpati
गणेश जी - फोटो : istock

बप्पा की आंखें

  • भगवान गणेश की आंखें हर व्यक्ति को ये सीख देने का काम करती हैं कि हर काम और परिस्थिति पर सूक्ष्म दृष्टि रखनी चाहिए। साथ ही जिस तरह गणेशजी की आंखें दूरदर्शिता का प्रतीक है, वैसे ही हर किसी को दूरदर्शी भी होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed