Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
कोरोना के इस विकट समय में खुद को संक्रमण से बचाकर रखना लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। संक्रमण से आप तब बच सकते हैं जब आपकी इम्यूनिटी बेहतर हो। आहार विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना के ऐसे विपरीत समय में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस समय लोगों को विटामिन सी-डी सहित जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों के ज्यादा से ज्यादा सेवन की सलाह दी जा रही है। इनसे न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही यह आपको कई अन्य रोगों से भी सुरक्षित कर सकती है।
आइए विटामिन सी से भरपूर ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जो कोरोना के समय में आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।
2 of 6
आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है
- फोटो : Social media
आंवला
आयुर्वेदिक चिकित्सका में सदियों से आंवले का इस्तेमाल विभिन्न रोगों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। छोटे से इस फल में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। संतरे की तुलना में केवल एक आंवले में विटामिन सी की मात्रा लगभग 20 गुना अधिक होती है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है जो कि तंत्रिका तंत्र, प्रतिरक्षा प्रणाली और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आंवले का सेवन मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने, हड्डियों के निर्माण, प्रजनन और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ावा देने में मददगार है। रोजाना सुबह आंवले के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
3 of 6
रोजान करें नींबू का सेवन
- फोटो : Pixabay
नींबू
नींबू को विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। कोरोना के समय में जब लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं ऐसे में नींबू का सेवन आपके लिए सबसे फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाने में सहायक हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर संक्रमण का कारण बन सकती हैं। नींबू में थियामिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी-6, पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर और मैंगनीज भी काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। कोरोना के समय में इसके सेवन की सलाह दी जाती है।
4 of 6
अनानास के फायदे अनेक
- फोटो : Pixabay
अनानास
अनानास को सदियों से पाचन को मजबूत करने के साथ और सूजन की समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस फल में विटामिन सी और मैंगनीज की उच्च मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा यह कैलोरी में कम होने के साथ डाइट्री फाइबर और ब्रोमलेन से समृद्ध माना जाता है। रोजाना अनानास का सेवन करने से वायरल और बैक्टीरियल दोनों संक्रमणों का खतरा कम हो सकता है।
5 of 6
स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में सहायक हैं संतरे
- फोटो : Pixabay
संतरा
संतरे को विटामिन सी का बेहतर स्रोत माना जाता है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार 1 मध्यम आकार के संतरे (100 ग्राम) में विटामिन सी की मात्रा 53.2 मिलीग्राम के करीब होती है। साइट्रिक युक्त फलों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ फ्री रेडिकल्स के कारण हमारी कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। जो लोग सर्दी और अन्य एलर्जी से पीड़ित हैं, संतरे का सेवन उनके लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा संतरा शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने के साथ स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में भी सहायक है।