फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विटामिन और पोषण से भरपूर होता है मटर, डाइट में शामिल करने से नहीं होती ये बीमारियां

Wed, 08 Jan 2020 05:15 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 08 Jan 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
you should include peas or matar in your diet know health benefits
e - फोटो : getty images

मटर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप अपनी डाइट में मटर को शामिल करें। मटर की सब्जी खाने से आप स्वस्थ रहते हैं और आपको कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं। मटर में विटामिन के, विटामिन सी, फास्फोरस और कई दूसरे तरह के विटामिन्स और पोषक तत्व होते हैें। मटर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। मटर में आपको विटामिन बी-1 और बी-6 भी होता है। आइए जानते हैं कि मटर खाने से आपको कौन-कौन सी बीमारियां नहीं होती हैं

you should include peas or matar in your diet know health benefits
हरी मटर - फोटो : SELF
मटर आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मटर की सब्जी खाने से हार्ट अटैक का जोखिम कम हो जाता है। आपको हफ्ते में कम से कम दो बार मटर की सब्जी जरूर खानी चाहिए। हृदय के स्वास्थ्य के फायदेमंद होने के साथ ही मटर पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी होने की वजह से मटर की सब्जी आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।
you should include peas or matar in your diet know health benefits
ef - फोटो : getty images
कई शोधों में यह भी जानकारी दी गई है कि मटर खाने से कैंसर का जोखिम भी कम हो जाता है। अगर आप नियमित मटर की सब्जी खाते हैं तो आपका वजन कम हो सकता है और पेट की अनावश्यक चर्बी से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। मटर की सब्जी आपके कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित रखती है। इसी वजह से यह हार्ट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
you should include peas or matar in your diet know health benefits
Peas

मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। मटर में फाइबर और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। फाइबर होने की वजह से यह आसानी से पच जाता है। मटर आपकी त्वचा और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। मटर खाने से पेट के कैंसर का जोखिम भी कम हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed