कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। आपके पड़ोस में कौन कोरोना से संक्रमित है, आपके घर में संक्रमण फैलने की कितनी संभावना है, खुद को सुरक्षित कैसे रखा जाए, ऐसे कई सवाल, डर और कई तरह की आशंकाएं हमारे दिमाग में चलती रहती हैं। हो सकता है इन सब सवालों के बारे में आपको पता न हो। ऐसे में भय का माहौल होना तो लाजिमी है। लेकिन डरने की बजाय हमें बस इन सबके बारे में सही जानकारी रखनी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक इसी बात पर जोर देता है कि कोरोना से डरने की बजाय एहतियात यानी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस महामारी के दौर में खुद को सुरक्षित रखने के लिए बहुत सारे सुझाव और सलाह दिए जा रहे हैं, लेकिन आपको सही सलाहों पर अमल करने की जरूरत है।
{"_id":"5ea2fdd23913aa694109d6f2","slug":"you-must-know-about-covid-19-rumor-related-to-coronavirus-symptoms-cause-prevention-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के लक्षण नजर आएं तो क्या करें, क्या इसका इलाज है? जानें ऐसे ही 7 जरूरी सवालों के जवाब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना के लक्षण नजर आएं तो क्या करें, क्या इसका इलाज है? जानें ऐसे ही 7 जरूरी सवालों के जवाब
Sat, 25 Apr 2020 12:18 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण
- फोटो : PTI
Handwash
- फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से बचाव कैसे करें?
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस से बचने का सबसे बेसिक तरीका है, साफ-सफाई का ध्यान रखना।
- अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोते रहें या अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- अपना चेहरा छूने से बचें। खासकर आंख, नाक और मुंह पर हाथ न लगाएं। हो सकता है, आपने वायरस की मौजूदगी वाली सतह पर हाथ लगाया हो, तो ऐसे में नाक, मुंह वगैरह छूने से वायरस शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
Coronavirus
- फोटो : Amar Ujala
- कैसे पता करें कि हमें कोरोना संक्रमण है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
- अगर लक्षण नजर आए तो क्या करें?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अगर आपमें शुरुआती लक्षण दिखें तो आप खुद को सबसे अलग यानी कि सेल्फ आइसोलेट कर लें। दूसरों के संपर्क में आने से बचें। अगर आपको बुखार के साथ लगातार सूखी खांसी हो रही है तो आपको डॉक्टरी सलाह लेने की जरूरत है। बहुत घबराने की बात नहीं है, क्योंकि कोरोना के लक्षण वायरल फ्लू से भी मिलते हैं। हो सकता है आपको कोरोना न हो। सांस लेने में तकलीफ शुरू हो, तो गंभीर होने की जरूरत है।
- आप केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर संपर्क कर सकते हैं। या फिर 9013151515 इस नंबर से अपने व्हॉट्सएप पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
social distancing
इस वायरस को फैलने से कैसे रोका जाए?
- छींकते-खांसते वक्त मुंह पर टिश्यू या रुमाल रखें। यह चीजें नहीं होने अपने हाथों से ही छींकते-खांसते वक्त ओट बना सकते हैं। इस्तेमाल की गई टिश्यू को तुरंत डिस्पोज कर दें। रुमाल को तुरंत साबुन से धो लें।
- सोशल डिस्टेंसिंग या यूं कहा जाए कि फिजिकल डिस्टेंसिंग यानी शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। जरूरी न हो तो घर के बाहर न निकलें। निकलें तो मास्क का इस्तेमाल करें।
- हाथ मिलाने की आदत आप छोड़ ही चुके होंगे। ऐसा कर आप वायरस संक्रमण पर लगाम लगाने में मदद कर सकते हैं।