फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: लॉकडाउन के साइड-इफेक्ट्स से हैं परेशान, इन योगासनों से मिलेगा जल्द लाभ

Tue, 17 Aug 2021 01:18 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 17 Aug 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
yoga for lockdown side effects on health, yoga for mental and physical well being
कोरोना के साइड-इफेक्ट्स के लिए योग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोरोना वायरस की विपरीत परिस्थितियों के कारण समय-समय पर लगे लॉकडाउन ने लोगों को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए विशेषज्ञ इसे बेहतर विकल्प तो मानते हैं, हालांकि यह कई प्रकार से लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। भले ही अब देशभर में लॉकडाउन खत्म कर दिया गया हो, लेकिन इसका असर लोगों की सेहत पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लॉकडाउन ने लोगों को शारीरिक रूप से काफी निष्क्रिय बना दिया है, इसके अलावा आइसोलेशन में लंबे समय तक रहने का असर लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है, अभी इन समस्याओं की शुरुआत है, इन्हें बढ़ने से रोकने की जरूरत है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं लॉकडाउन के शारीरिक और मानसिक साइड-इफेक्ट्स को कम करने के लिए योग को सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है। मन और शरीर के संतुलन को बढ़ाने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में योग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए ऐसे ही कुछ आसनों के बारे में जानते हैं, जिनका अभ्यास सभी लोगों को रोजाना करना चाहिए, भले ही आपमें लॉकडाउन के साइड-इफेक्टस नजर आ रहे हों या नहीं।

yoga for lockdown side effects on health, yoga for mental and physical well being
रोजाना कीजिए प्राणायाम का अभ्यास - फोटो : istock

प्राणायाम से मिल सकते हैं कई लाभ
योग विशेषज्ञों के मुताबिक लॉकडाउन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए प्राणायाम जैसे योगाभ्यास कई मामले में फायदेमंद हो सकते हैं। मन और शरीर दोनों के संतुलन को बढ़ाने के साथ प्राणायाम का अभ्यास कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। फेफड़ों की क्षमता में सुधार करने, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के साथ श्वसन क्रिया में प्रयुक्त नसों को आराम देने वाले सबसे प्रभावी व्यायामों में से एक माना जाता है। विशेषज्ञ इस आसन को खाली पेट करने की सलाह देते हैं। प्राणायाम करने के लिए शांत मुद्रा में बैठ जाएं। शरीर को एकदम सीधा रखें। अब गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें। रोजाना कम से कम 10 मिनट तक इस व्यायाम को जरूर करना चाहिए।

yoga for lockdown side effects on health, yoga for mental and physical well being
सूर्य नमस्कार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक - फोटो : Pixabay

सूर्यनमस्कार योग के फायदे
संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए सूर्यनमस्कार बेहद फायदेमंद योगासनों में से एक माना जाता है। सूर्य नमस्कार को संपूर्ण शरीर का अभ्यास माना जाता है, इसमें सभी मांसपेशियों और जोड़ों का अभ्यास एक साथ ही हो जाता है। इसके अलावा शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ तमाम अंगों की शक्ति को बढ़ाने में सूर्यनमस्कार योग  फायदेमंद हो सकता है। यह पोज़ मन को तरोताज़ा करने के साथ शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में बेहद सहायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for lockdown side effects on health, yoga for mental and physical well being
रोजाना कीजिए भुजंगासन की अभ्यास - फोटो : Social media

भुजंगासन (कोबरा पोज)
शरीर के तमाम महत्वपू्र्ण अंगों जैसे पेट और पीठ को आराम दिलाने के साथ यह योग अभ्यास प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूती देता है। इस अभ्यास को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाइए और हथेली को कंधे के नीचे रखिए। सांस लेते हुए शरीर के अगले भाग को ऊपर की ओर उठाएं। 10-20 सेकंड्स के लिए इसी अवस्था में रहिए फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस अभ्यास को नियमित रूप से 10-15 बार किया जा सकता है। कोरोना से सुरक्षित रखने में इस योग के कई लाभ हो सकते हैं। लॉकडाउन के साइड-इफेक्ट्स को कम करने के लिए भुजंगासन कई तरह से फायदमंद साबित हो सकता है।




------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed