फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: सेहतमंद रहने के लिए लोगों ने अपनाए ये तरीके, जीवनशैली में किया सुधार

Fri, 31 Dec 2021 12:10 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 31 Dec 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
year ender 2021, health trends of this year to stay fit and healthy
फिटनेस का साल 2021 - फोटो : iStock

साल 2021 पूरी तरह से कोरोना की भेंट चढ़ गया। कोरोना की दूसरी लहर संक्रमितों के लिए गंभीर जटिलताओं का कारण बनी। यही कारण रहा है कि सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों ने कई सारे उपायों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाया। कोरोना के इस दौर में हफ्तों तक गंभीर कमजोरी, वजन कम होने और शरीर में दर्द होने जैसी समस्याओं से लोग परेशान रहे, संभवत: यही कारण है कि साल 2021 ने लोगों को सेहत के प्रति विशेष अलर्ट कर दिया। इस साल लोगों ने खुद की फिटनेस को बेहतर रखने के लिए कई सारे उपायों का पालन करना शुरू किया।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सेहतमंद रहने के लिए ट्रेंड में रहे फिटनेस मेंटेनेंस के तरीके लोगों को स्वास्थ्य के लिए विशेष फायदेमंद हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं, लोगों ने सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए किन उपायों को इस साल अपनी जीवनशैली में शामिल किया। 

year ender 2021, health trends of this year to stay fit and healthy
सेहत की मॉनिटरिंग - फोटो : pixabay

सेहत को लेकर दिखी जागरूकता
साल 2021 में कोरोना के इस दौर में स्मार्टवॉच से लेकर हेल्थकेयर ऐप तक, पर्सनल हेल्थ ट्रैकर्स लोगों की जीवनशैली का एक अनिवार्य हिस्सा बन गए हैं। ब्लड ऑक्सीजन से लेकर हार्ट रेट की निगरानी तक के लिए लोगों ने इस साल तमाम तरह के गैजेट्स का प्रयोग किया। इस साल लोगों के बीच सेहत की निगरानी को लेकर जारूकता बढ़ी।

year ender 2021, health trends of this year to stay fit and healthy
स्वस्थ आहार का सेवन - फोटो : iStock

स्वस्थ और पौष्टिक आहार का बढ़ा चलन
कोरोना से प्रभावित रहे साल 2021 में लोगों ने सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार की तरफ ध्यान दिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं आहार में फलों-सब्जियों की मात्रा को बढ़ाकर न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है, साथ ही यह समग्र स्वास्थ्य के लिए भी विशेष लाभदायक हो सकती हैं। इस साल लोगों ने फास्ट और जंक फूड की जगह स्वस्थ आहार के सेवन पर अधिक ध्यान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2021, health trends of this year to stay fit and healthy
योग-व्यायाम के लाभ - फोटो : Istock

योग और व्यायाम बने जीवन का हिस्सा
कोरोना के इस दौर में लोगों ने सेहत को फिट बनाए रखने के लिए तमाम तरह के योग और व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाया। ऑनलाइन योग क्लास, मॉर्निंग वॉक, वर्कआउट और मेडिटेशन जैसे अभ्यास ज्यादातर लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन गए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, योग-व्यायाम कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने के साथ शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में सहायक होते हैं। 

विज्ञापन
year ender 2021, health trends of this year to stay fit and healthy
जड़ी-बूटियों का बढ़ा सेवन - फोटो : iStock

आयुर्वेद ने लोगों का ध्यान किया आकर्षित
आयुर्वेद को बेहत फायदेमंद चिकित्सा पद्धतियों में से एक माना जाता है। कोरोना के साल 2021 में लोगों का इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति की तरफ आकर्षण अधिक बढ़ा। लोगों ने कई तरह की जड़ी-बूटियों और काढ़े का सेवन किया, जो सेहत को विशेष लाभ पहुंचाते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं, आयुर्वेद को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर सुखद और लंबी आयु प्राप्त किया जा सकती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed