फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Thyroid Day: मेटाबॉलिज्म के लिए आवश्यक है थायरॉयड, फिर यह शरीर के लिए नुकसानदायक कैसे? जानिए विस्तार से

Thu, 25 May 2023 12:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 25 May 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
World Thyroid Day 2023 Symptoms Causes and Prevention Full Details in Hindi
वर्ल्ड थायरॉयड डे 2023 - फोटो : istock

थायरॉयड का नाम सुनते ही लगता है यह कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, पर क्या वास्तव में ऐसा ही है? क्या आप जानते हैं कि थायरॉयड असल में कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह हमारे गले में मौजूद एक ग्रंथि है जो ऐसे आवश्यक हार्मोन्स रिलीज करती है जो शरीर में बड़ी आवश्यक भूमिका निभाते हैं। मेटाबॉलिज्म से लेकर शरीर के कई कार्यों को बेहतर तरीके से अनवरत होते रहने के लिए इसकी आवश्यकता होती है। तो अब सवाल उठता है कि जब ये शरीर के लिए इतनी आवश्यक है तो इसे विकार क्यों कहा जाता है?



असल में थायरॉयड एक तितली के आकार की ग्रंथि है जो गर्दन के सामने की ओर स्थित होती है। थायरॉयड तब तक समस्याकारक नहीं है जब तक इसमें से होने वाला हार्मोनल रिलीज सामान्य रहता है। यह समस्या तब पैदा करती है जब हार्मोन्स का स्राव बहुत कम या ज्यादा हो जाता है। कई कारणों से लोगों में थायरॉयड विकार बढ़ते जा रहे हैं। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 25 मई को वर्ल्ड थायरॉयड डे मनाया जाता है।

आइए इस समस्या के बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

World Thyroid Day 2023 Symptoms Causes and Prevention Full Details in Hindi
थायरॉयड की समस्या - फोटो : istock

थायरॉयड विकार के बारे में जानिए

थायरॉयड विकार ऐसी स्थितियां हैं जो थायरॉयड ग्रंथि को प्रभावित करती हैं, जिससे इससे स्रावित होने वाले हार्मोंन्स में दिक्कत आने लगती है। थायरॉयड ग्रंथि से जब थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन कम होने लगता है तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है, वहीं अगर इसका उत्पादन आवश्यकता से अधिक होने लगे तो इसे हाइपरथायरायडिज्म की समस्या कहा जाता है। 

इन स्थितियों में, जब आपका थायरॉयड ठीक से काम नहीं करता है, तो यह आपके पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है।

World Thyroid Day 2023 Symptoms Causes and Prevention Full Details in Hindi
थायरॉयड के कारण हो सकती हैं कई समस्याएं - फोटो : iStock

थायरॉयड विकार के क्या लक्षण होते हैं?

थायरॉयड विकार के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपको हाइपरथायरायडिज्म की समस्या है या फिर हाइपोथायरायडिज्म की।

  • हाइपोथायरायडिज्म की समस्या वाले लोगों में थकान, ठंड के प्रति अधिक संवेदनशीलता होने के साथ, वजन बढ़ने-फूला हुआ चेहरा,  मांसपेशियों में कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • वहीं जिन लोगों को हाइपरथायरायडिज्म की दिक्कत होती है उनमें अक्सर, चिंता, ध्यान देने में कठिनाई के साथ, थकान, बालों के झड़ने, हाथ कांपने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 


स्थिति के सही निदान के लिए डॉक्टर से मिलना आवश्यक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Thyroid Day 2023 Symptoms Causes and Prevention Full Details in Hindi
थायरॉयड विकार - फोटो : Pixabay

थायरॉयड विकार होते क्यों हैं?

थायरॉयड की समस्या के कई कारण हो सकते हैं जैसे -आयोडीन की कमी या ऑटोइम्यून डिजीज, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली थायरॉयड ग्रंथि पर हमला कर देती है। इसके अलावा थायराइडाइटिस की स्थिति जो थायरॉयड ग्रंथि में सूजन का कारण बनती है, इसे भी एक कारण माना जाता है। थायराइडाइटिस आपके थायरॉयड द्वारा उत्पादित हार्मोन की मात्रा को भी कम कर सकती है।

यदि आपको मधुमेह है, तो यह स्थिति भी थायरॉयड रोग विकसित होने का खतरा बढ़ाने वाली मानी जाती है।

विज्ञापन
World Thyroid Day 2023 Symptoms Causes and Prevention Full Details in Hindi
धुम्रपान से कई प्रकार के रोगों का खतरा - फोटो : Pixabay

थायरॉयड विकारों का इलाज और बचाव

जिन लोगों में थायरॉयड विकारों की निदान होता है उन्हें डॉक्टर कुछ दवाइयां दे सकते हैं, इससे समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा लाइफस्टाइल और आहार में कुछ बदलाव करके भी इसके जोखिमों को कम करने या थायरॉयड विकारों से बचाव में मदद मिल सकती है।

  • धूम्रपान से निकलने वाले विषाक्त पदार्थ थायरॉयड ग्रंथि को अति संवेदनशील बना सकते हैं जिससे थायरॉयड विकार हो सकता है। इसे तुंरत छोड़ दें।
  • तनाव को कम करें, इससे भी आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
  • आहार में आयोडीन की संतुलित मात्रा सुनिश्चित करें।
  • सेब, नाशपाती, आलूबुखारा और खट्टे फल पेक्टिन से भरपूर होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed