फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व थैलेसीमिया दिवस 2021: जानिए विश्व थैलेसीमिया दिवस का इतिहास. विषय, बीमारी के लक्षण और सावधानियां

Sat, 08 May 2021 04:14 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 08 May 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
world thalassemia day: know history theme of world thalassemia day symptoms and preventions of thalassemia
बाहरी खून देना होता है। - फोटो : Social Media

प्रतिवर्ष 8 मई को संपूर्ण विश्व में विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है। थैलेसीमिया रक्त संबंधी बीमारी है जो कि अनुवांशिक है। बचपन से ही यह रोग बच्चों में होता है और इसलिए उन्हें बार-बार ब्लड बैंक ले जाना होता है। इस बीमारी में खून की बहुत कमी होने लगती है इसलिए बच्चों को बाहरी खून देना होता है। खून के कमी से मरीज के शरीर में हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है। इसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष इस दिन को मनाया जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए थैलेसीमिया के लक्षण एवं इसके इतिहास और विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। 

world thalassemia day: know history theme of world thalassemia day symptoms and preventions of thalassemia
थैलेसीमिया इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा इस दिन की स्थापना की गई - फोटो : Pixabay

विश्व थैलेसीमिया दिवस का इतिहास 
वर्ष 1994 में पहली बार विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाने के विषय में सोचा गया। थैलेसीमिया इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा इस दिन की स्थापना की गई। जॉर्ज एंगलजोस, जो कि थैलेसीमिया अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन के अध्यक्ष और संस्थापक के रूप में काम करते थे और अन्य सभी थैलेसीमिया रोगियों की स्मृति में इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया। 

world thalassemia day: know history theme of world thalassemia day symptoms and preventions of thalassemia
“ग्लोबल थैलेसीमिया समुदाय के पार स्वास्थ्य असमानताओं को संबोधित करना” है। - फोटो : Pixabay

विश्व थैलेसीमिया दिवस 2021 का विषय
1994 के बाद से विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाने के लिए एक विषय तय किया जाता है। इस वर्ष का विषय “ग्लोबल थैलेसीमिया समुदाय के पार स्वास्थ्य असमानताओं को संबोधित करना” है। विशेषज्ञ इस विषय पर चिंतन करने के साथ ही पूरे साल इसके लिए किस प्रकार की युक्तियां निकाली जाए, उस पर विचार- विमर्श करेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
world thalassemia day: know history theme of world thalassemia day symptoms and preventions of thalassemia
सभी थैलेसीमिया के ही लक्षण हैं। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

थैलेसीमिया के लक्षण 
थैलेसीमिया होने पर सर्दी-जुकाम बना रहता है, शरीर बीमार सा लगता है, सांस लेने में तकलीफ महसूस होना, शरीर में कमजोरी और दर्द बना रहना, दांतों का बाहर की ओर निकलना, उम्र के अनुसार शारीरिक विकास न होना, शरीर का पीला पड़ना, उदासी बने रहना। यह सभी थैलेसीमिया के ही लक्षण हैं। 

 

विज्ञापन
world thalassemia day: know history theme of world thalassemia day symptoms and preventions of thalassemia
गर्भावस्था के दौरान इसकी जांच करवाएं - फोटो : Pixabay
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप थैलेसीमिया से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो बहुत जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान इसकी जांच करवाएं। अपने हीमोग्लोबिन का स्तर नियंत्रित रखें। जरूरत पड़ने पर भी विवाह से पहली पति-पत्नी अपने रक्त की जांच एकबार जरूर करवा लें। माइनर थैलेसीमिया होने पर अपनी दवाई- गोली समय से लेते रहें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed