फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: World Spine Day पर जानिए, क्यों बढ़ रही हैं रीढ़ की हड्डी की समस्याएं? कैसे करें इससे बचाव

Sun, 16 Oct 2022 11:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Oct 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
World Spine Day 2022, all you need to know about spine problems and precautions
रीढ़ की हड्डी की बढ़ती समस्याएं - फोटो : istock

रीढ़, शरीर की सबसे महत्वपूर्ण हड्डियों में से एक है। रीढ़ की हड्डी शरीर की मुद्रा को ठीक बनाए रखने के साथ संरचनात्मक और बेहतर संतुलन प्रदान करने में सहायक होती है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में इससे संबंधित विकार बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण रीढ़ को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसके कारण गर्दन से लेकर कमर तक के हिस्सों में दर्द और तंत्रिकाओं की कई तरह की समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज के अनुसार, पीठ के निचले हिस्से में दर्द दुनियाभर में तेजी से बढ़ती समस्या है, इसके लिए रीढ़ की समस्याओं को प्रमुख कारण माना जा रहा है। 



रीढ़ की बढ़ती दिक्कतों के जोखिम और इससे बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 16 अक्तूबर को वर्ल्ड स्पाइन डे मनाया जाता है।

डॉक्टर्स कहते हैं, लाइफस्टाइल की गड़बड़ी ने सभी उम्र के लोगों में रीढ़ की समस्याओं को बढ़ा दिया है। इस बारे में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है क्योंकि इस तरह की समस्याओं के कारण आपके जीवन की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि रीढ़ की हड्डी की समस्याएं क्यों बढ़ रही हैं और इससे बचाव के लिए क्या किया जा सकता है?

World Spine Day 2022, all you need to know about spine problems and precautions
रीढ़ को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : istock

क्या है डॉक्टर्स की सलाह?

डॉक्टर्स कहते हैं, रीढ़ की हड्डी का ख्याल सभी उम्र के लोगों को रखना बहुत आवश्यक है। शारीरिक निष्क्रियता के कारण इससे संबंधित विकार बढ़ते जा रहे हैं। खान-पान की भी कुछ गड़बड़ आदतों के कारण समय के साथ रीढ़ की दिक्कतों के विकसित होने का जोखिम हो सकता है। रीढ़ को ठीक रखने के लिए शारीरिक मुद्रा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। बैठते समय रीढ़ को सीधा और आरामदायक स्थिति में रखें। रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को दूर करने के लिए रोजाना वॉक करने और व्यायाम की आदत बनाने से लाभ मिल सकता है।

World Spine Day 2022, all you need to know about spine problems and precautions
बैठे रहने से हो सकती है रीढ़ की दिक्कत - फोटो : istock

लंबे समय तक बैठे रहने से बचें

लगातार बैठे रहने के कारण न्यूट्रल स्पाइनल अलाइनमेंट बनाए रखना कठिन हो जाता है जिसके कारण यह रीढ़ की हड्डी के तनाव को बढ़ा सकता है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए ज्यादा समय तक सीधा खड़े रहने की अधिक कोशिश करें। अगर आपकी डेस्क जॉब है तो थोड़ी-थोड़ी देर के बाद उठकर आसपास वॉक कर लें। शरीर की समय-समय पर स्ट्रेचिंग करते रहने से भी रीढ़ की समस्याओं से बचे रहने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Spine Day 2022, all you need to know about spine problems and precautions
रीढ़ को स्वस्थ रखने वाले योगाभ्यास करें - फोटो : istock

नियमित व्यायाम की बनाएं आदत

रीढ़ के साथ शरीर की अन्य हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए  नियमित व्यायाम की आदत बनाना सभी के लिए आवश्यक माना जाता है। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में रहने से रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है। नियमित वॉक, तैराकी, योग-व्यायाम की आदत आपकी रीढ़ की स्वस्थ रखने और अतिरिक्त तनाव के कम करने में आपके लिए विशेष मददगार हो सकती है। शारीरिक रूप से सक्रियता बनाए रखने से रीढ़ की हड्डी की परेशानियों को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
World Spine Day 2022, all you need to know about spine problems and precautions
स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए आवश्यक - फोटो : iStock

आहार संबंधित सावधानियां

रीढ़ की समस्याओं को दूर करने के लिए सही आहार का चयन करना भी आवश्यक माना जाता है। एंटी-इंफ्लामेटरी फूड आइटम इससे संबधित समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। अधिक फैट वाले डेयरी उत्पाद, रेड मीट, रिफाइंड चीनी और प्रीजर्वेटिव खाद्य पदार्थों से बचाव करें। स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन करें जिससे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ वजन को भी कम रखा जा सके। यह रीढ़ की सेहत को ठीक रखने में मदद करेगी।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed