फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Sight Day 2023: आंखों को रखना है स्वस्थ और रोशनी तेज, ये टिप्स आपके लिए हैं बहुत लाभकारी

Thu, 12 Oct 2023 12:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
world sight day 2023, tips to keep eyes healthy know what not to do to keep eyesight good
आंखों की सेहत का रखें ख्याल - फोटो : iStock

आंखें ईश्वर का वरदान हैं, यही शरीर का वो हिस्सा हैं जो हमें दुनिया की खूबसूरती का एहसास कराती हैं। हालांकि समय के साथ लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इससे संबंधित जोखिम बढ़ते जा रहे हैं। मोबाइल-कंप्यूटर्स पर अधिक समय बिताना हो या फिर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियां, इन सभी के कारण आंखों की सेहत पर नकारात्मक असर देखा जा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका में अंधापन और कम दृष्टि के प्रमुख कारणों में मुख्य रूप से  मोतियाबिंद, मधुमेह संबंधी रेटिनोपैथी और ग्लूकोमा जैसी बीमारियां हैं।



आंखों से संबंधित बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में लोगों का ध्यान आकर्षित करने और बचाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल अक्तूबर माह के दूसरे गुरुवार को वर्ल्ड साइट डे मनाया जाता है। इस बार का थीम है- अपनी आंखों से प्यार करें' है, कार्यस्थल पर आंखों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

आइए जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

world sight day 2023, tips to keep eyes healthy know what not to do to keep eyesight good
स्वस्थ और पौष्टिक आहार - फोटो : istock

अच्छा आहार आंखों के लिए जरूरी

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका आहार स्वस्थ और पौष्टिक हो। थाली में कई रंगों वाली सब्जियों-फलों को दैनिक आहार का हिस्सा बनाएं। ओमेगा-3 फैटी एसिड, ल्यूटिन, जिंक और विटामिन-सी और ई जैसे पोषक तत्व मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी उम्र से संबंधित दृष्टि समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल और कोलार्ड, फैटी फिश, अंडे, नट्स, बीन्स आदि आंखों की सेहत के लिए लाभकारी हैं।


विश्व दृष्टि दिवस पर ये वीडियो देखें-

world sight day 2023, tips to keep eyes healthy know what not to do to keep eyesight good
धुम्रपान से कई प्रकार के रोगों का खतरा - फोटो : Pixabay

धूम्रपान से बिल्कुल दूरी

धूम्रपान सिर्फ फेफड़ों के लिए ही हानिकारक नहीं है, इससे आंखों की सेहत पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। अध्ययनों में धूम्रपान को मोतियाबिंद, ऑप्टिक तंत्रिका को क्षति पहुंचाने और मैक्यूलर डीजेनरेशन के खतरे को बढ़ाने वाला पाया गया है। धूम्रपान छोड़कर इस तरह के खतरे को कम किया जा सकता है। डॉक्टर कहते हैं, धूम्रपान छोड़ना आपके नियंत्रण में है जो आपकी दृष्टि को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world sight day 2023, tips to keep eyes healthy know what not to do to keep eyesight good
मोबाइल से आंखों को नुकसान - फोटो : istock

स्क्रीन टाइम को करें कम

स्क्रीन पर बहुत अधिक समय बिताने वाले लोगों में समय के साथ आंखों से संबंधित कई तरह की बीमारियों के विकसित होने का खतरा रहता है। मोबाइल-कंप्यूटर या टेलीविजन जैसे स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है। अमेरिकन ऑप्टोमेट्रिक एसोसिएशन इस तरह के जोखिमों को कम करने के लिए 20/20/20 नियम की सिफारिश करता है। इसमें हर 20 मिनट में कम से कम 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड के लिए ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है। पलकों को झपकाते रहना भी बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
world sight day 2023, tips to keep eyes healthy know what not to do to keep eyesight good
आंखों की नियमित जांच जरूरी - फोटो : Pixabay

नियमित रूप से कराएं आंखों की जांच

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों के लिए नियमित नेत्र परीक्षण की आवश्यकता होती है, यहां तक कि छोटे बच्चों को भी। यह आपकी आंखों में होने वाली किसी भी समस्या को पहचानने और समय रहते उसे ठीक करने के लिए जरूरी है। डॉक्टर कहते हैं सभी लोगों को साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच करानी चाहिए, यदि आंखों के रोगों की फैमिली हिस्ट्री रही है तो साल में दो बार जांच कराएं। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed