फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World No Tobacco Day: डॉक्टर्स की सलाह, चाहते हैं स्वस्थ जीवन तो छोड़ दें धूम्रपान; जानिए इसके दुष्प्रभाव

Fri, 31 May 2024 05:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 31 May 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
world no tobacco day 2024 how smoking affects heart and overall health
धूम्रपान से फेफड़ों को खतरा - फोटो : istock

तंबाकू हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक है। किसी भी रूप में इसका सेवन करने के गंभीर दीर्घकालिक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। तंबाकू से सबसे ज्यादा खतरा फेफड़ों के कैंसर का होता है। दुनियाभर में लोगों को तंबाकू से परहेज को लेकर जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई को 'वर्ल्ड नो टोबैको डे' यानी एंटी-टोबैको डे मनाया जाता है। इस साल का थीम 'बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना' यानी तंबाकू उद्योग की दखल से बच्चों की रक्षा करना" है। ये थीम इसलिए कि आने वाली पीढ़ियों को इस खतरे से बचाया जा सके।



अगर आप भी तंबाकू उत्पादों का सेवन या फिर धूम्रपान का करते हैं तो सावधान हो जाएं और आज से ही इसे छोड़ने का संकल्प लें। ये एक आदत आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है।

world no tobacco day 2024 how smoking affects heart and overall health
धूम्रपान से होने वाली समस्याएं - फोटो : freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

नई दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित एक अस्पताल में चिकित्सा ऑन्कोलॉजी विभाग के यूनिट प्रमुख और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर कुमार दीप दत्ता चौधरी बताते हैं तंबाकू का सेवन फेफड़ों के कैंसर समेत कई अन्य प्रकार के कैंसर को जन्म देता है। धूम्रपान से आस-पास मौजूद लोगों यानी सेकेंडहैंड स्मोकिंग से भी कैंसर का खतरा होता है। यह मुंह, गले, स्वरयंत्र, अग्नाशय, मूत्राशय, और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का खतरा भी बढ़ाता है। 

डॉक्टर कुमार दीपदत्ता चौधरी बताते हैं, तंबाकू और धूम्रपान से हृदय रोग, स्ट्रोक और मधुमेह जैसी अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। धूम्रपान जितना जल्दी हो सके छोड़ दें। धूम्रपान छोड़ने में मदद के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लें। 

world no tobacco day 2024 how smoking affects heart and overall health
सेहत के लिए हानिकारक है धूम्रपान - फोटो : freepik.com

शरीर को खोखला बना देती है ये आदत

गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में रेडिएशन कैंसर विज्ञान सेंटर की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कटारिया कहती हैं कि 'तंबाकू का सेवन एक धीमा जहर जैसा है जो आपके शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। यह न केवल आपके वर्तमान स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह आपके भविष्य के स्वास्थ्य को भी खतरे में डालता है। धूम्रपान करने से कैंसर के अलावा सांस की समस्या और हृदय रोग का खतरा बढ़ता है, इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world no tobacco day 2024 how smoking affects heart and overall health
धूम्रपान को कहें न - फोटो : istock

आज से ही तंबाकू छोड़ने का लें संकल्प

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तंबाकू उत्पादों से जल्द से जल्द दूरी बना लेना जरूरी है। धूम्रपान छोड़ने के एक महीने के भीतर ही खांसी और सांस लेने में तकलीफ कम होने लगती है। वहीं एक साल तक धूम्रपान न करने से दिल का दौरा पड़ने और कोरोनरी हृदय रोग का खतरा धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों की तुलना में आधा हो जाता है।

धूम्रपान छोड़ने के 24 घंटे के भीतर ही शरीर में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। फेफड़ों के कैंसर के वैश्विक जोखिमों को कम करने के लिए धूम्रपान छोड़ना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed