फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   world liver day 2025 healthy foods with antioxidants to cut liver disease risk by 50%

World Liver Day 2025: इस उपाय से 50 फीसदी तक कम कर सकते हैं लिवर की बीमारियों का खतरा, आज से ही करें शुरुआत

Sat, 19 Apr 2025 09:15 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Apr 2025 09:15 AM IST
सार

अगर कम उम्र से ही आहार संबंधी आदतों में सुधार कर लिया जाए तो लिवर की बीमारियों के जोखिम को 50 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों, हर जगह पर लिवर रोगों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

विज्ञापन
world liver day 2025 healthy foods with antioxidants to cut liver disease risk by 50%
लिवर की बीमारी से कैसे बचें? - फोटो : Freepik.com

विस्तार

लिवर की बीमारियों का खतरा हाल के वर्षों में काफी तेजी से बढ़ा है। ये सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करने वाली बीमारी है। कम उम्र के लोगों में बढ़ती फैटी लिवर की समस्या हो या फिर शराब और अन्य गड़बड़ आदतों के कारण लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर के मामले, इन सभी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


लिवर की बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इससे बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने लिवर की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। यही वजह है कि कम उम्र में ही लोगों को लिवर की बीमारी हो रही है। क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे आप अपने जोखिमों कम को कर सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

world liver day 2025 healthy foods with antioxidants to cut liver disease risk by 50%
लिवर की बढ़ती बीमारियों का क्या कारण है? - फोटो : Freepik.com

लिवर की बीमारियों से कैसे बचें?

लिवर की बीमारी, इसके खतरे और बचाव के बारे में अमर उजाला से बातचीत में लखनऊ स्थित एक अस्पताल में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ सुरभि अस्थाना बताती हैं, अगर कम उम्र से ही आहार संबंधी आदतों में सुधार कर लिया जाए तो लिवर की बीमारियों के जोखिम को 50 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों, हर जगह पर लिवर रोगों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, इससे बचाव के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार लेना सबसे अच्छा तरीका है।

डॉक्टर ने कहा कि लिवर की बीमारी अब सिर्फ शराब के कारण होने वाली समस्या तक सीमित नहीं हैं। नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (एनएएफएलडी) जैसे मामले उन लोगों में हो रहे हैं जो शराब नहीं पीते हैं। अस्वास्थ्यकर खान-पान, मोटापे और व्यायाम की कमी इसकी मुख्य वजह है। 

world liver day 2025 healthy foods with antioxidants to cut liver disease risk by 50%
लिवर की समस्याओं से कैसे बचें? - फोटो : Freepik.com

अध्ययन में क्या पता चला?

लिवर की बीमारी और इसके खतरे को लेकर किए गए एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में भी शोधकर्ताओं ने बताया कि लिवर को स्वस्थ रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने लिवर को स्वस्थ रखने के तरीकों के बारे में बताया। 

यूके बायोबैंक में 1.21 लाख से अधिक प्रतिभागियों के डेटा का विश्लेषण करते हुए, शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन्होंने एंटी-इंफ्लेमेटरी आहार का सेवन किया उनमें क्रोनिक लीवर रोग होने का खतरा 16 प्रतिशत कम था। आहार में हरी सब्जियों-फलों और नट्स की मात्रा को बढ़ाकर आप लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

world liver day 2025 healthy foods with antioxidants to cut liver disease risk by 50%
लिवर की सेहत को कैसे सुधारें? - फोटो : Adobe Stock

जीवनशैली में भी करें सुधार

डॉ सुरभि कहती हैं, केवल आहार में बदलाव और पोषण में सुधार करके लिवर रोगों के जोखिम को 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करना, शराब और प्रोसेस्ड आहार से दूरी बनाना और दिनचर्या में नियमित रूप से व्यायाम की आदत को शामिल करने से लिवर को होने वाली क्षति को रिवर्स भी किया जा सकता है।


-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed