फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Immunization Week: टीकाकरण अभियान प्रभावित होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर संकट, यूनिसेफ ने चेताया

Thu, 30 Apr 2020 01:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 30 Apr 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
World Immunization Week coronavirus lockdown effects vaccination program, Unicef says about Child health crisis
- फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के कारण दुनिया के बड़े हिस्से में लॉकडाउन चल रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्यकर्मी तत्पर हैं, लेकिन इस बीच दुनियाभर में कई अन्य तरीके की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रभावित होने वाली सेवाओं में टीकाकरण अभियान भी शामिल है। यूनिसेफ ने कहा है कि दक्षिण एशिया में लॉकडाउन की वजह से बच्चों को जीवन रक्षक टीके नहीं लगे हैं या आंशिक रूप से ही लगे हैं। इससे क्षेत्र में एक और स्वास्थ्य संकट आ सकता है। इस संकट से प्रभावित होने वालों में भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के करीब 45 लाख बच्चे शामिल हैं।

World Immunization Week coronavirus lockdown effects vaccination program, Unicef says about Child health crisis
Bcg vaccine - फोटो : Social Media

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल में छिटपुट जगहों पर खसरा और डिप्थेरिया जैसी टीकाकरण से रोकी जाने वाली बीमारी का प्रकोप देखा गया है। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण नियमित टीकाकरण बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और नियमित टीका लगवाने के लिए भी माता-पिता अपने बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र नहीं ले जाना चाहते हैं।

World Immunization Week coronavirus lockdown effects vaccination program, Unicef says about Child health crisis
MR Vaccine

यूनिसेफ के मुताबिक, दुनिया के लगभग एक चौथाई ऐसे बच्चे दक्षिण एशिया में रहते हैं, जिन्हें या तो टीका लगा ही नहीं है या फिर आंशिक रूप से लगा है। इनकी आबादी करीब 45 लाख है और उनमें से 97 फीसदी बच्चे भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में निवास करते हैं। यूनिसेफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय पदाधिकारी पॉल रटर ने कहा कि टीकों का भंडार, क्षेत्र के कुछ देशों में खत्म हो रहा हैं। यह खतरनाक स्थिति है, क्योंकि हवाई यात्रा प्रतिबंध का कारण आपूर्ति बाधित हुई है। इसके अलावा टीके बनाने का काम भी बाधित हुआ है, जिससे इसकी कमी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Immunization Week coronavirus lockdown effects vaccination program, Unicef says about Child health crisis
World Immunization Week - फोटो : Pixabay

पॉल रटर ने कहा है कि दक्षिण एशिया क्षेत्र में ऐसे ढेर सारे स्वास्थ्य केंद्र भी बंद हैं जहां आमतौर पर टीकाकरण होता था। उन्होंने कहा कि टीकाकरण रोकने का कोई कारण नहीं है। इसे जारी रखना अहम है। समूचे क्षेत्र में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश और नेपाल ने खसरे का टीकाकरण अभियान टाल दिया है, जबकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भी पोलियो अभियान को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
World Immunization Week coronavirus lockdown effects vaccination program, Unicef says about Child health crisis
मिड डे मील

विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) और यूनिसेफ ने संयुक्त रूप से कहा है कि दुनिया भर में लाखों ऐसे बच्चे हैं जिन्हें दिन में एक ही बार खाना मिलता है और वह भी स्कूल में। स्कूल बंद होने की वजह से वे इससे महरूम हुए हैं। डब्ल्यूएफपी और यूनिसेफ वर्तमान संकट के समय स्कूल नहीं जा पाने वालों बच्चों की मदद करने के लिए सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed