2006 से 17 मई को हर वर्ष हाइपरटेंशन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अनियंत्रित जीवनशैली के कारण होने वाली ये स्वास्थ्य समस्या हर वर्ग के लोगों के लिए घातक बन चुकी है। यह एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें धमनियों में रक्त दबाव सामान्य से तेज हो जाता है। सामान्य स्थित में रक्त प्रवाह 120/80 से 140/90 के बीच रहता है। लेकिन जैसे ही ब्लड प्रेशर इससे अधिक होने लगता है उच्च रक्तचाप की समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से दवाइयां तो लें साथ ही कुछ घरेलु उपचार भी उपलब्ध हैं जिनकी सहायता से आप अपना ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रख सकते हैं।
{"_id":"5cdd4adabdec22077103561f","slug":"world-hypertension-day-2019-natural-home-remedy-for-high-blood-pressure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Hypertension Day 2019: उच्च रक्तचाप को इन घरेलू उपचार से रखें नियंत्रित","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Hypertension Day 2019: उच्च रक्तचाप को इन घरेलू उपचार से रखें नियंत्रित
Fri, 17 May 2019 09:29 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 17 May 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
शहद
शहद में एंटीबायोटिक, माइक्रो न्यूट्रिएंट, एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन ए, बी और सी भी पाया जाता है। शहद और अजवाइन के पत्तों का रस हाई ब्लड प्रेशर का उपचार है।

प्याज का रस
प्याज की परतों में कुएरसेटीं नामक तत्व पाया जाता है, जो उच्च रक्त चाप को नियंत्रित करने में काफी मदद करता है। आप हाई ब्लड प्रेशर का उपचार करने लिए प्याज के रस का इस प्रकार सेवन कर सकते हैं।

नारियल पानी
नारियल पानी में खनिज और लवण पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो धमनियों में रक्त प्रवाह के असंतुलन को शांत करने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम तत्व रक्तचाप को कम करने में एक बड़ी भूमिका निभाता है। पोटेशियम रक्त में सोडियम के स्तर को संतुलित करता है। हाई ब्लड प्रेशर की दवा के रूप में आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

तरबूज
तरबूज एक गुणकारी फल है, जिसका सेवन आप उच्च रक्तचाप की स्थिति में कर सकते हैं। तरबूज में मौजूद एमिनो एसिड एल-साइट्रूलाइन और एल-आर्जिनिन तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।