फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2024: ABCDE फार्मूला से जानिए भविष्य में आपको हृदय रोगों का खतरा तो नहीं?

Sun, 29 Sep 2024 07:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Sep 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
world heart day 2024 How to know if your heart is healthy and risk of disease
हृदय रोगों की समस्या - फोटो : Freepik.com

हृदय रोग दुनियाभर के लिए बड़ा स्वास्थ्य जोखिम है। आंकड़ों के मुताबिक विश्वभर में 620 मिलियन (62 करोड़) से अधिक लोग हृदय रोग से पीड़ित हैं और हर साल लगभग 60 मिलियन (छह करोड़) लोगों में इस रोग के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। हृदय रोगों की गंभीर स्थिति हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकती है जिसे मृत्य के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है।



विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय स्वास्थ्य की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है, इसलिए कम उम्र से ही सभी लोगों को इससे बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों को अपने जोखिम कारकों के बारे में जानना और खतरे को कम करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

हृदय रोग और इससे संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके रोकथाम को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है। हृदय रोगों के बारे में लोगों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे जाना जा सके कि भविष्य में आपको ये बीमारी होगी तो नहीं?

world heart day 2024 How to know if your heart is healthy and risk of disease
युवाओं में हृदय रोग - फोटो : Freepik.com

समय पर करें हृदय रोगों की पहचान

जॉन्स हॉपकिन्स में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट सेठ मार्टिन कहते हैं, हृदय रोग वाले लोगों की औसत आयु भी कम हो सकती है। जिन लोगों को कोरोनरी आर्टरी डिजीज का जोखिम कम होता है, वे उच्च जोखिम वाले लोगों की तुलना में औसतन 10 साल अधिक जीते हैं।

सबसे अच्छी खबर यह है कि अपने जोखिमों का पता लगाने के बाद आप हृदय रोगों के खतरे को कम करने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। जोखिमों को जल्द से जल्द पहचानना और इसके खतरे को रोकने के लिए प्रयास करना आवश्यक है। 

आपको हृदय रोगों का खतरा तो नहीं? इसे समझने में ABCDE फार्मूला काफी मददगार है।

world heart day 2024 How to know if your heart is healthy and risk of disease
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com

ए (एज): उम्र और अन्य कारक 

हृदय रोगों के लिए उम्र बढ़ना एक प्रमुख जोखिम कारक है। जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं उच्च रक्तचाप या अस्वस्थ जीवनशैली आदि के कारण हृदय रोगों का खतरा और भी बढ़ जाता है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों और रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में हृदय संबंधी घटनाएं सबसे अधिक रिपोर्ट की जाती रही हैं। यानी कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपको हृदय रोगों को लेकर और भी अलर्ट हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
world heart day 2024 How to know if your heart is healthy and risk of disease
ब्लड प्रेशर - फोटो : Freepik.com

बी (ब्लड प्रेशर)

ब्लड प्रेशर बढ़ने को हृदय रोगों का प्रमुख कारक माना जाता है। 140/90 से ऊपर की रीडिंग को उच्च रक्तचाप माना जाता है। उच्च रक्तचाप के कारण धमनियों और हृदय पर दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे दिल के दौरे या स्ट्रोक की आशंका भी अधिक हो सकती है। जिन लोगों को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत रहती है उनमें हृदय रोगों का खतरा अधिक होता है।

विज्ञापन
world heart day 2024 How to know if your heart is healthy and risk of disease
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : freepik.com

सी (कोलेस्ट्रॉल) का स्तर बढ़ना खतरनाक

ब्लड प्रेशर की ही तरह से हाई कोलेस्ट्रॉल को भी हृदय रोगों का कारण माना जाता है। रक्त में बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल होने के कारण धमनियों में वसायुक्त पदार्थ बढ़ने लगते हैं जिससे रक्त का संचार प्रभावित हो जाता है। जिन लोगों के ब्लड लिपिड प्रोफाइल टेस्ट में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनमें भविष्य में हृदय रोगों का जोखिम काफी अधिक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed