फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2021: हृदय रोगों के इन शुरुआती लक्षणों को न करें अनदेखा, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

Wed, 29 Sep 2021 12:17 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 29 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
World Heart Day 2021, know what are the early symptoms of heart disease
हृदय रोग के लक्षणों को पहचानें - फोटो : Pixabay

Medically reviewed by-


डॉ शुभम अग्रवाल
हृदय रोग विशेषज्ञ
उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, काशीपुर 


हृदय रोग, सबसे तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इसे दुनियाभर में होने वाली मौत के प्रमुख कारणों के रूप में भी जाना जाता है। एक आंकड़े के मुताबिक अकेले अमेरिका में 11 फीसदी पुरुष जबकि 9 फीसदी महिलाएं हृदय रोग की शिकार हैं। भारत के मामले में भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे बड़े खतरे के रूप में देखते आ रहे हैं। एक आंकड़े के मुताबिक जिस तरह से देश में हृदय रोग के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, यह भविष्य के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। इसी बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को 'विश्व हृदय दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 

आंकड़ों के मुताबिक भारत में साल 1990 में हृदय रोगों से हर साल 2.26 मिलियन (22.6 लाख) की मौत होती थी, यह आंकड़ा साल 2025 तक बढ़कर 5.23 मिलियन (52.3 लाख) होने की आशंका है। पिछले कुछ दशकों में भारत में हृदय रोगों के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। ग्रामीण आबादी में हृदय रोगों के मामले 1.6 से बढ़कर 7.4 फीसदी जबकि शहरी आबादी में 1 से बढ़कर 13.2 फीसदी तक पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हृदय रोगों का अगर शुरुआत में ही पता चल जाए तो इसका इलाज और ठीक होने की संभावना अधिक हो सकती है। इसके लिए हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों को पहचानना आवश्यक होता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन लक्षणों के दिखने पर आपको सावधान हो जाने की आवश्यकता है?

World Heart Day 2021, know what are the early symptoms of heart disease
छाती में दर्द या दबाव की समस्या - फोटो : iStock

छाती में किसी प्रकार की असहजता
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ शुभम अग्रवाल के मुताबिक छाती में लगातार बनी रहने वाली असहजता की स्थिति को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए, यह हृदय रोगों का शुरुआती संकेत हो सकता है। यदि आपकी धमनियों में किसी प्रकार का अवरोध हो तो इससे हार्ट अटैक, छाती में दबाव, जकड़न जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यदि आपमें ऐसे लक्षण लगातार बने रहते हैं तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

World Heart Day 2021, know what are the early symptoms of heart disease
हार्ट अटैक के लक्षणों को जानें - फोटो : pixaby

हाथों तक बढ़ने वाला दर्द
हृदय रोग, विशेषकर हार्ट अटैक की स्थिति में छाती में होने वाला दर्द अक्सर हाथों तक बढ़ सकता है, ऐसे लक्षणों के दिखते ही तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए। यदि छाती के साथ आपके हाथों में भी लगातार दर्द की समस्या बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। यह गंभीर हृदय रोगों का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Heart Day 2021, know what are the early symptoms of heart disease
महसूस हो सकती है घुटन की समस्या - फोटो : Pixabay

घुटन जैसी स्थिति महसूस होना
डॉ शुभम कहते हैं, हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों के रूप में कुछ लोगों को कभी-कभी गले में जकड़न या दर्द जैसी समस्या हो सकती है। यह स्थिति कभी-कभी घुटन या सांस फूलने जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकती है। अगर आपको अक्सर इस तरह की दिक्कतें रहती हैं तो इस बारे में चिकित्सक से संपर्क जरूर करें, यह हृदय रोगों का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन
World Heart Day 2021, know what are the early symptoms of heart disease
दिल की धड़कन पर रखें ध्यान

दिल की धड़कन में अनियमितता
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दिल की धड़कन में अनियमितता को लेकर लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता होती है। सभी लोगों को अपने दिल की धड़कनों की गति पर ध्यान रखना चाहिए। यदि दिल के धड़कने की रफ्तार सामान्य से बहुत तेज या बहुत धीमे है, साथ ही यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। दिल की धड़कन में अनियमितता को हृदय रोगों का प्रमुख संकेत माना जाता है। 

----------------
नोट:
यह लेख डॉ शुभम अग्रवाल (उजाला सिग्नस सोनिया हॉस्पिटल, काशीपुर) के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed