फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2020: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस, कब से हुई इसकी शुरुआत

Tue, 29 Sep 2020 03:42 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 29 Sep 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
World Heart Day 2020: Importance, History, Significance All You Need to Know About Heart Day
विश्व हृदय दिवस 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

World Heart Day 2020: वर्तमान जीवनशैली, गलत खानपान, मोटापा, तनाव, नशा आदि कारणों से दुनियाभर में बहुत सारे लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इनमें से कई बीमारियां जानलेवा होती हैं। हृदय संबंधी बीमारियां भी इन्हीं में से है, जिस कारण बहुत सारे लोगों की मौत हो जाती है। पहले जहां उम्रदराज लोगों में हृदय रोग की समस्या देखी जाती थी, अब कम उम्र में भी दिल से जुड़ी बीमारियां शुरू हो जाती हैं। हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं कब और कैसे हुई थी विश्व हृदय दिवस की शुरुआत और इस दिवस का क्या महत्व है:

World Heart Day 2020: Importance, History, Significance All You Need to Know About Heart Day
विश्रव हृदय दिवस 2020 रखिए अपने दिल का खयाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixa
लोगों को हृदय संबंधित रोगों के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। कम उम्र के लोगों में हृदय रोग की समस्या चिंताजनक है। इसलिए  लोगों को इस बारे में जानकारी होना आवश्यक है ताकि वे अपने खान-पान और जीवन शैली में बदलाव करके इस रोग से बच सकें। हर साल 29 सितंबर को दुनियाभर के लोगों को इस रोग के बचाव, कारण लक्षण आदि के बारे में जागरुक करने के लिए इस विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।
 
World Heart Day 2020: Importance, History, Significance All You Need to Know About Heart Day
विश्व हृदय दिवस 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

दिल से संबंधित रोगों से बचने के लिए लोगों में जागरुकता लाने के मकसद से दुनिया भर में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत सन् 2000 में की गई थी। पहले यह दिवस सितंबर माह के आखिरी रविवार को मनाया जाता था। लेकिन 2014 में  इस दिवस को मनाने के लिए 29 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई, तब से हर वर्ष हृदय दिवस 29 सितंबर को ही मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Heart Day 2020: Importance, History, Significance All You Need to Know About Heart Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हृदय रोग का  सबसे मुख्य कारण होता है शरीर में कोलेस्ट्राल का बढ़ना। आज के समय में लोग शारीरिक श्रम न के बराबर करते हैं। जिसकी वजह से बढ़ता मोटापा भी बड़ी समस्या के रुप में उभरा है। ज्यादा वजन बढ़ने से भी हृदय संबंधित समस्याओें को खतरा बढ़ जाता है, इसलिए दिल को स्वस्थ रखना बहुत जरुरी हो गया है। अपनी जीवन शैली में बदलाव करके और अच्छी आदते अपना कर इस घातक रोग से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
World Heart Day 2020: Importance, History, Significance All You Need to Know About Heart Day
विश्व हृदय दिवस 2020 धुम्रपान करने से हृदय रोग का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आज के समय में ये रोग कम उम्र के युवाओं  को भी अपनी चपेट  में ले रहा है। युवाओं में बढ़ते धूम्रपान की आदत भी इस रोग के खतरे को कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है। आज के समय में युवा जंक फूड का सेवन भी बहुत अधिक करते हैं, जिसके कारण शरीर में जरुरत से ज्यादा नमक की मात्रा पहुचंती है। नमक में पाया जाने वाला मुख्य कंपाउंड सोडियम होता है। जिससे उच्च रक्त चाप की शिकायत हो जाती है, जो हृदय रोग को बढ़ावा देती है। इसलिए युवाओं को इस रोग से बचाव के लिए अपनी इन खराब आदतों को छोड़ देना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed