फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या रोगाणुनाशक का छिड़काव कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता?

Thu, 21 May 2020 08:57 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 21 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
World Health Organization guidelines for Sanitation: How Much needful to sanitize inside and outside
सड़कों और रास्तों को संक्रमण मुक्त करने के लिए रोगाणुनाशकों का इस्तेमाल किया जा रहा है - फोटो : PTI

भारत समेत दुनिया के कई देशों में ये देखा गया है कि सड़कों और रास्तों को संक्रमण मुक्त करने के लिए रोगाणुनाशकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन पिछले दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऐसा करने पर चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि रोगाणुनाशकों के इस्तेमाल से कोरोना वायरस खत्म होने वाला नहीं है बल्कि इसका स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कोविड-19 की महामारी को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने स्वच्छता और सतह को रोगाणुमुक्त करने के लिए जो गाइडलाइन जारी की है, उसमें बहुत कुछ बताया गया है।

World Health Organization guidelines for Sanitation: How Much needful to sanitize inside and outside
छिड़काव बेअसर हो सकता है(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन में बताया गया है कि रोगाणुनाशकों का छिड़काव बेअसर हो सकता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि बाहर की जगह जैसे सड़क, रास्ते या बाजारों में कोरोना वायरस या किसी अन्य रोगाणु को खत्म करने के लिए रोगाणुनाशकों का छिड़काव, चाहे वो गैस के रूप में ही क्यों न हो... के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि धूल और गर्द से ये कीटाणुनाशक बेअसर हो जाते हैं।

World Health Organization guidelines for Sanitation: How Much needful to sanitize inside and outside
सैनिटाइजेशन मशीन - फोटो : जी पाल

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, भले ही कोई जीवित चीज मौजूद न हो लेकिन इसकी संभावना कम ही है कि रासायनिक छिड़काव सतह के हर छोर तक पर्याप्त रूप से पहुंच जाए और उसे रोगाणुओं को निष्क्रिय करने के लिए जरूरी समय मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Health Organization guidelines for Sanitation: How Much needful to sanitize inside and outside
सैनिटाइजेशन मशीन - फोटो : जी पाल

गाइडलाइन में क्या कहा गया है?

  • सड़कें और फुटपाथ 'कोरोना वायरस के पनाहगाह' नहीं नहीं हैं।
  • कीटाणुनाशकों का छिड़काव इंसान की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
  • किसी भी सूरत में इंसानों पर कीटाणुनाशकों के छिड़काव की सलाह नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
World Health Organization guidelines for Sanitation: How Much needful to sanitize inside and outside
क्षेत्र को सैनिटाइज करते कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

और क्या कहा गया है गाइडलाइन में?

  • ये शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसानदेह हो सकता है।
  • इससे किसी संक्रमित व्यक्ति के दूसरों में छींक या संपर्क के जरिए संक्रमण फैलाने की क्षमता पर असर नहीं पड़ता।
  • क्लोरीन या किसी अन्य जहरीले रसायन के इस्तेमाल से आंखों या त्वचा में जलन, सांस की तकलीफ या पेट और आंत की बीमारी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed