फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Health Day: इंफ्लामेशन क्रोनिक बीमारियों का प्रमुख कारण, यह एक उपाय देगा आपको बेहतर सुरक्षा

Fri, 07 Apr 2023 12:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Apr 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
world health day 2023, walnut benefits in inflammatory disease and helps in heart and diabetes
सेहत का रखें ख्याल, विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 - फोटो : istock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर हम सभी अपने आहार और दिनचर्या को ठीक कर लें तो मौजूदा समय में बढ़ रही 40 फीसदी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं। आहार में पौष्टिकता की कमी और प्रोसेस्ड-फास्ट फूड्स हमारी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह की चीजों से हमारे शरीर को दैनिक रूप से आवश्यक पोषकता भी नहीं मिल पाते हैं, साथ ही मोटापे और अन्य बीमारियों का जोखिम बढ़ने लगता है। भोजन में हरी सब्जियों-फलों के साथ रोजाना नट्स यानी कि सूखे मेवे का सेवन आपके लिए विशेष लाभकारी माना जाता है।



नट्स में अखरोट को अध्ययनकर्ताओं ने कई स्वास्थ्य गुणों से भरपूर पाया है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने से लेकर मस्तिष्क की शक्ति बढ़ाने और शरीर को आवश्यक पोषकता प्रदान करने में इसका कोई जवाब नहीं है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 के मौके पर आइए रोजाना अखरोट को आहार का हिस्सा बनाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

world health day 2023, walnut benefits in inflammatory disease and helps in heart and diabetes
अखरोट के कई स्वास्थ्य लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अखरोट के कई फायदे

अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट खाना हमारी सेहत के लिए बहुत बेहतर विकल्प हो सकता है। कई शोध के विश्लेषण में पाया गया कि अखरोट, एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे इस समय तेजी से बढ़ते हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

अखरोट को डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद पाया गया है। इसका नियमित सेवन तंत्रिका विकारों को दूर करने और मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने में भी काफी लाभकारी हो सकता है।

world health day 2023, walnut benefits in inflammatory disease and helps in heart and diabetes
इंफ्लामेशन कम करता है अखरोट - फोटो : Pixabay

कम होता है इंफ्लामेशन का खतरा

अखरोट को शरीर में इंफ्लामेशन के जोखिमों को कम करने वाले नट के रूप में भी पाया गया है। इंफ्लामेशन के कारण हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज, अल्जाइमर रोग और कैंसर तक की दिक्कतें हो सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक अखरोट में मौजूद पॉलीफेनोल्स, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाने में मदद करता है। इंफ्लामेशन को रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करने वाला भी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world health day 2023, walnut benefits in inflammatory disease and helps in heart and diabetes
डायबिटीज रोगियों के लिए अखरोट के लाभ - फोटो : istock

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी

अखरोट सिर्फ हृदय रोग ही नहीं, टाइप-2 डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। यह वजन को नियंत्रित करने में मदद करने के साथ ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है।

टाइप-2 डायबिटीज वाले 100 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 3 महीने तक प्रतिदिन 1 बड़े चम्मच अखरोट के तेल का सेवन फास्टिंग शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि इसके साथ दवाइयों का सेवन भी आवश्यक है।

विज्ञापन
world health day 2023, walnut benefits in inflammatory disease and helps in heart and diabetes
अखरोट हृदय रोगों के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम

अगर आप रोजाना अखरोट खाते हैं तो यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक है। शोध के मुताबिक अखरोट खाने से उच्च रक्तचाप वाले लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। हृदय रोग के उच्च जोखिम वाले लगभग 7,500 लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन 28 ग्राम अखरोट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में लाभकारी हो सकता है। इससे हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed