फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Health Day 2020: स्वास्थ्य दिवस पर लें खुद को फिट रखने का संकल्प, जीवन में शामिल करें ये चीजें

Tue, 07 Apr 2020 12:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
World Health Day 2020: Resolution How to keep you fit and healthy by diet and Yoga
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2020 - फोटो : Amar Ujala

सात अप्रैल को दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा वर्ष 1948 में आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। स्थापना के वक्त विश्व के 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे और 24 जुलाई 1948 को इसकी पहली बैठक हुई थी। साल 1950 से हर साल सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाने लगा। दुनिया में भला कौन खुद को स्वस्थ और फिट रखना नहीं चाहता। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हममें से अधिकतर लोगों की दिनचर्या बिगड़ चुकी है। लोगों के पास अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए भी समय नहीं है। इस वजह से हम खुद पर बहुत ध्यान नहीं दे पाते। खुद को फिट रखने का संकल्प लेने के लिए आज से बेहतर दिन भला और कौन सा होगा!

World Health Day 2020: Resolution How to keep you fit and healthy by diet and Yoga
संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन का राज है - फोटो : Social Media

विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत के पीछे का उद्देश्य हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी कदम उठाने और इसके प्रति हमारे अंदर जागरूकता लाना ही तो है। डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर भी यही बात दर्ज है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का प्रथम लक्ष्य वैश्विक स्वास्थ्य कवरेज है। यह लक्ष्य हासिल हो पाए, इसके लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि समुदाय में सभी लोगों को उतनी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, जितनी उन्हें जरूरत है। विश्वभर में सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है, लेकिन आज भी करोड़ों लोगो को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती।

World Health Day 2020: Resolution How to keep you fit and healthy by diet and Yoga
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pti

स्वास्थ्य मुद्दों और समस्याओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन की अगुआई में हर साल दुनिया भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके लिए एक खास विषय यानी कि थीम निर्धारित की जाती है। जैसे कि इस बार की थीम कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल में लगीं नर्सों के योगदान पर केंद्रित है। साल 1995 में इसकी थीम वैश्विक पोलियो उन्मूलन थी, जिस बीमारी से भारत भी अपने प्रयासों से मुक्त हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Health Day 2020: Resolution How to keep you fit and healthy by diet and Yoga

आजकल के दौर में हमारी जिंदगी भागदौड़ भरी है। सुख सुविधाओं के लिए और धनोपार्जन के लिए अधिकतर लोग रेस में लगे हैं। उनके पास खुद के लिए समय नहीं है। व्यस्तता का मतलब यह नहीं कि हम अपने स्वास्थ्य से समझौता कर लें। कई बार सामान्य रूप से चल रहे तीवन में अचानक से ब्रेक लगता है और किसी न किसी बीमारी के कारण हमारी जिंदगी दवाओं की मोहताज हो जाती है। बीमारियों से दूर रहने के लिए हमें विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। साथ ही हमें अच्छी नींद भी लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
World Health Day 2020: Resolution How to keep you fit and healthy by diet and Yoga
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फिजिशियन डॉ. रोहित कुमार बताते हैं कि हमारा ध्यान बीमारियों से दूर रहने पर केंद्रित होना चाहिए। पौष्टिक आहार के लिए आप मौसमी फलों का भी सेवन करें और ताजी सब्जियां खाएं। आज के दौर में घरेलू नुस्खों पर भी जोर दिया जा रहा है। सर्दी, खांसी जैसी सामान्य बीमारियों में विशेषज्ञ की सलाह पर घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। वे कहते हैं कि अपनी दिनचर्या में हमें योग, व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए। टहलने के लिए भी समय निकालने पर जोर देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed