फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day: दिल की सेहत के लिए बेहतर है शाकाहार, हार्ट अटैक की संभावना बढ़ाता है मांसाहार

Tue, 29 Sep 2020 07:34 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
World Health Day 2020: study suggests vegetarian diet may reduce risk of heart attack disease 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल की सेहत से जुड़ी स्वास्थ्य सुझावों और हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। शाकाहारी होने के कई सारे फायदों के बारे में आपने सुना-पढ़ा होगा, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि शाकाहार आपको दिल की बीमारियों से दूर रखता है? जी हां! दिल की सेहत से जुड़े एक स्वास्थ्य अध्ययन में बताया गया है कि अगर आप दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में शाकाहार को शामिल करें। शाकाहार, दिल की बीमारियों से जुड़े रोगाणुओं का असर कम करता है। 

World Health Day 2020: study suggests vegetarian diet may reduce risk of heart attack disease 
शाकाहार - फोटो : Pixabay

अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, अपनी डाइट में मांसाहार की बजाय शाकाहारी भोजन शामिल करने से दिल की बीमारियां नहीं होती हैं। यह अध्ययन कहता है कि शाकाहारी भोजन करने से हृदय रोग से जुड़े रोगाणुओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। 

World Health Day 2020: study suggests vegetarian diet may reduce risk of heart attack disease 
शाकाहार - फोटो : pixabay

इस अध्ययन में बताया गया है कि इंसान के पाचन तंत्र में बैक्टीरिया का एक समुदाय होता है जिसे आंत माइक्रोबायोटा कहते हैं। आंत के जीवाणुओं का यह समुदाय हमारे शरीर के अंदर मेटाबॉल्जिम, पोषक तत्व के अवशोषण, ऊर्जा स्तर और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब हम मांसाहार ग्रहण करते हैं तो आंत के जीवाणु ट्राइमेथाइलमाइन एन-ऑक्साइड मेटाबोलाइट पैदा करते हैं, जो हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Health Day 2020: study suggests vegetarian diet may reduce risk of heart attack disease 
Research

डाइट में शाकाहारी चीजों के शामिल रहने से ट्राइमेथाइलमाइन एन-ऑक्साइड मेटाबोलाइट का उत्पादन नहीं होता है और हार्ट अटैक का कम खतरा रहता है। वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के लिए 760 महिलाओं के स्वास्थ्य का अध्ययन किया। इस अध्ययन में 1,21,701 महिला नर्सों को शामिल किया गया, जिनकी उम्र 30 से 55 साल के बीच थी। 

विज्ञापन
World Health Day 2020: study suggests vegetarian diet may reduce risk of heart attack disease 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने 760 महिलाओं के डाटा का गहन अध्ययन किया। इसमें शामिल महिलाओं से उनकी डाइट और उनके खानपान की आदत के बारे में जानकारी ली गई। वहीं, महिला नर्सों से उनके स्मोकिंग हैबिट से लेकर डाइट में शामिल चीजों के बारे में भी पूछा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed