फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Diabetes Day 2023: हर साल बढ़ रहे हैं डायबिटीज के मरीज, सुरक्षित रहना है तो इन जोखिम कारकों से करें बचाव

Tue, 14 Nov 2023 09:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Nov 2023 09:26 AM IST
विज्ञापन
World Diabetes Day 2023 know diabetes symptoms and risk factors in hindi
वर्ल्ड डायबिटीज डे 2023 - फोटो : iStock

डायबिटीज रोग पिछले कुछ दशकों में बड़ा स्वास्थ्य जोखिम बनकर उभरा है। बच्चों से लेकर युवा और वयस्कों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग इस रोग के शिकार पाए जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में 500 मिलियन (50 करोड़) से अधिक लोग मधुमेह से पीड़ित हैं और अगले 30 वर्षों में यह संख्या दोगुनी से अधिक 130 करोड़ तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।



मधुमेह, शरीर में कई और भी प्रकार की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है, जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस रोग को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की अपील करते हैं। डायबिटीज के बढ़ते जोखिमों को लेकर लोगों को अलर्ट करने और इससे बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज के बढ़ते मामलों के लिए हमारी लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित समस्याएं प्रमुख हैं, जिसको लेकर कम उम्र से ही सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस गंभीर रोग के लिए किन कारकों को जिम्मेदार माना जाता है, जिनसे बचाव करना बहुत आवश्यक हो जाता है?

World Diabetes Day 2023 know diabetes symptoms and risk factors in hindi
मोटापा और डायबिटीज की समस्या - फोटो : iStock

अधिक वजन होना आपके लिए खतरनाक

अधिक वजन या मोटापे को कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारक माना जाता रहा है, ये मधुमेह होने के खतरे को भी बढ़ा देता है। अध्ययनों में पाया गया है कि आप कभी भी वजन कम करने के प्रयासों के साथ डायबिटीज के खतरे को भी कम कर सकते हैं। नियमित शारीरिक गतिविधि के अलावा शरीर के वजन के 5 से 10% कम करने से भी मधुमेह विकसित होने का खतरा काफी कम हो सकता है। 

World Diabetes Day 2023 know diabetes symptoms and risk factors in hindi
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल का खतरा - फोटो : istock

शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहते हैं तो भी जोखिम

शारीरिक निष्क्रियता प्री-डायबिटीज और टाइप-2 मधुमेह दोनों के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है। नियमित शारीरिक गतिविधि इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में मदद करती है। इसका मतलब है कि आपका शरीर अपने स्वयं के इंसुलिन का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग कर पाता है। सप्ताह में कम से कम पांच दिन 30 मिनट व्यायाम का लक्ष्य मधुमेह और हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम कर देती है।

शोध में पाया गया है कि जिन लोगों के दिन का अधिकतर समय बैठे-बैठे बीत जाता है उनमें डायबिटीज होने का जोखिम अधिक हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
World Diabetes Day 2023 know diabetes symptoms and risk factors in hindi
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : istock

आहार की बड़ी भूमिका

डायबिटीज से बचाव में आहार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। सही मात्रा में स्वस्थ भोजन आपके लिए महत्वपूर्ण है। जो लोग ट्रांस फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम (नमक), रेड और प्रोसेस्ड मीट, कार्बोहाइड्रेट और मीठे खाद्य-पेय पदार्थों का सेवन अधिक करते हैं उनमें डायबिटीज होने का जोखिम अधिक हो सकता है।

इस रोग के खतरे को कम करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ फल और सब्जियां, साबुत अनाज, पोल्ट्री-मछली, नट और सीड्स से भरपूर आहार के सेवन की सलाह देते हैं। 

विज्ञापन
World Diabetes Day 2023 know diabetes symptoms and risk factors in hindi
डायबिटीज और शराब के जोखिम - फोटो : Pixabay

शराब और धूम्रपान आपके दुश्मन

शराब और धूम्रपान से न केवल लिवर और फेफड़े की समस्या बढ़ती है, ये आपमें डायबिटीज का भी प्रमुख जोखिम कारक है। शराब के अधिक सेवन से अग्न्याशय में सूजन हो सकती है और पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन करने की इसकी क्षमता प्रभावित हो सकती है। शराब लिवर को नुकसान पहुंचाती है जो इंसुलिन के उत्पादन के लिए आवश्यक है।

इसी तरह से धूम्रपान के कारण शरीर में इंफ्लामेशन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज और इसकी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed