फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cancer Day: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस, इस साल है ये खास थीम

Thu, 04 Feb 2021 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Feb 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
World Cancer Day 2021 in India why World Cancer Day is celebrated
विश्व कैंसर दिवस 2021: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान कब कौन सी बीमारी से घिर जाए, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बदलते दौर में एक के बाद एक ऐसी बीमारियां सामने आ रही हैं जो मानव जाति को काफी डरा रही हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी है कैंसर। विश्व भर में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। साल 1933 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी और इसके पीछे ये उद्देश्य रहता है कि लोगों को इस बीमारी और इससे बचने के तरीकों को लेकर जागरूक किया जा सके। तो चलिए आपको इस दिन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

World Cancer Day 2021 in India why World Cancer Day is celebrated
विश्व कैंसर दिवस 2021: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

क्यों मनाया जाता है ये दिन?

  • अगर बात ये की जाए कि आखिर विश्व कैंसर दिवस क्यों मनाया जाता है, तो इसके पीछे उद्देश्य ये है कि आम लोगों को कैंसर के खतरों के बारे में जागरुक और इसके लक्षण से लेकर इसके बचाव के बारे में जानकारी दी जा सके। कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि कैंसर छूने से भी फैलता है, जिसके कारण लोग कैंसर के रोगियों से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि ये धारणा पूरी तरह गलत है। हमें इन मरीजों से भेदभाव करने की जगह उनका साथ देना चाहिए।
World Cancer Day 2021 in India why World Cancer Day is celebrated
विश्व कैंसर दिवस 2021: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस साल ये है थीम

  • साल 1933 से विश्व कैंसर दिवस को मनाने की शुरुआत के साथ ही समय-समय पर इसके लिए अलग थीम रखी जाती है। वहीं, बात अगर इस साल की करें तो इस बार इसकी थीम है 'मैं हूं और मैं रहूंगा।' इस थीम को साल 2019 से लेकर 2021 तक के लिए रखा गया है यानी पूरे तीन साल के लिए। विश्व कैंसर दिवस सबसे पहले साल 1993 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में यूनियन फॉर इंटरनेशल कैंसर कंट्रोल के द्वारा मनाया गया था और इसके बाद ये सिलसिला लगातार आगे बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cancer Day 2021 in India why World Cancer Day is celebrated
विश्व कैंसर दिवस 2021: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इतने तरीकों का होता है कैंसर

  • कैंसर कोई आम बीमारी नहीं है, बल्कि ये एक गंभीर बीमारी है। कई लोग इससे जंग जीत जाते हैं, तो कई लोग जिंदगी की रेस में हार भी जाते हैं और इस बीमारी के कारण उनकी जान चली जाती है। कैंसर भी कई तरह के होते हैं। इनमें स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, पेट का कैंसर, ब्लड कैंसर, गले का कैंसर, गर्भाशय का कैंसर, अंडाशय का कैंसर, प्रोस्टेट (पौरुष ग्रंथि) कैंसर, मस्तिष्क का कैंसर, लिवर (यकृत) कैंसर, बोन कैंसर, मुंह का कैंसर और फेफड़ों का कैंसर शामिल है।
विज्ञापन
World Cancer Day 2021 in India why World Cancer Day is celebrated
विश्व कैंसर दिवस 2021: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

महंगा होता है इलाज

  • जिस किसी को भी कैंसर की बीमारी होती है, उसका इलाज काफी लंबा चलता है। इसके लिए कई लोगों को तो विदेश तक जाना पड़ता है। बड़े-बड़े अस्पतालों की महंगी फीस देने के बाद भी कई लोग बच नहीं पाते। कई दवाओं से लेकर लंबा इलाज इस बीमारी में चलता है। लेकिन अगर हम इस बीमारी के शिकार होते हैं, तो हमें कभी अंदर से हार नहीं माननी चाहिए। इससे बचने के लिए आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए और फाइबर युक्त डाइट लेनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed