फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Brain Tumor Day 2021: जानिए विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस का इतिहास, महत्व एवं अन्य उपयोगी जानकारी

Mon, 07 Jun 2021 04:00 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 07 Jun 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
World Brain Tumor Day 2021:  world brain tumor day history importance and brain tumor symptoms
ब्रेन ट्यूमर अनुवांशिक भी हो सकता है - फोटो : अमर उजाला

8 मई को पूरा विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाता है। ब्रेन ट्यूमर जैसी समस्या दिन-ब-दिन विश्व में बढ़ती ही जा रही है। ऐसे लोग जो रेडिएशन के संपर्क में अधिक रहते हैं और धूमपान अधिक करते हैं, ऐसे लोगों को ब्रेन ट्यूमर का बहुत ज्यादा खतरा होता है, इन्हीं लोगों को सचेत करने के लिए इस दिन का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष भी कोरोना महामारी के कारण इस दिन को ऑनलाइन ही मनाया गया अर्थात ऑनलाइन ही कार्यक्रम किए गए। इस वर्ष भी ऐसे ही इसका आयोजन होगा। पहले विभिन्न देशों में कैंप लगाकर, रैलियां निकालकर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता था, जो लोग इस बीमारी से जूझ रहे होते हैं और इलाज कराने में असक्षम होते हैं उनकी सहायता की जाती है। ब्रेन ट्यूमर अनुवांशिक भी हो सकता है इसलिए इसके प्रति समय रहते सावधान हो जाना बहुत जरूरी है। अगली स्लाइड्स से जानिए ब्रेन ट्यूमर और विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। 

Trending Videos
World Brain Tumor Day 2021:  world brain tumor day history importance and brain tumor symptoms
ब्रेन ट्यूमर कई प्रकार के होते हैं - फोटो : Pixabay

ब्रेन ट्यूमर क्या है? 
हमारे मस्तिष्क में अचानक ही असामान्य कोशिकाओं का बढ़ना ब्रेन ट्यूमर कहलता  है। ब्रेन ट्यूमर कई प्रकार के होते हैं। कुछ ब्रेन ट्यूमर कैंसर के साथ होते हैं, जो कि बहुत खतरनाक होते हैं और कुछ साधारण होते हैं। ब्रेन ट्यूमर की शुरुआत मस्तिष्क से शुरू होता है, वहीं कैंसर शरीर के अन्य भागों से शुरू होते हुए हमारे दिमाग तक फैल सकता है। सही समय पर इसकी जानकारी होना बहुत आवश्यक है। 

World Brain Tumor Day 2021:  world brain tumor day history importance and brain tumor symptoms
जर्मनी में ही 8,000 से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं - फोटो : social media

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस का इतिहास
पिछले 20 सालों से पूरी दुनिया में जून माह की 8 तारीख को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार जर्मनी में जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन (ड्यूश हिरनटूमोरहिल्फ़ ई.वी.) द्वारा आयोजित किया गया था। यह संगठन लोगों को ब्रेन ट्यूमर के बारे में जागरूक और शिक्षित करता है। कैंसरयुक्त ब्रेन ट्यूमर जर्मनी में बहुत आम है। केवल जर्मनी में ही 8,000 से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। भारत में भी ब्रेन ट्यूमर बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Brain Tumor Day 2021:  world brain tumor day history importance and brain tumor symptoms
दिन-ब-दिन यह रोग और भी गंभीर होता जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस का उद्देश्य
इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूकता फैलाना है। ब्रेन ट्यूमर की  घातक स्थिति की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है जो कि आगे चलकरअक्सर मस्तिष्क कैंसर का कारण बनती है। यह महत्वपूर्ण है कि अधिक से अधिक लोग बीमारी के लक्षणों, उपचार और तथ्यों के बारे में जानें तभी वे इस रोग से बच सकते हैं नहीं तो दिन-ब-दिन यह रोग और भी गंभीर होता जाता है और मनुष्य की जान तक बचाना तक मुश्किल हो जाता है। 

विज्ञापन
World Brain Tumor Day 2021:  world brain tumor day history importance and brain tumor symptoms
बोलने और सुनने में कठिनाई आदि लक्षण आम हैं - फोटो : social media

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण वैसे तो हर पीड़ित के शरीर में एक से दिखाई दें, ये तो कोई जरूरी बात नहीं है लेकिन ब्रेन ट्यूमर होने पर आम लक्षण जो शरीर में दिखाई देते हैं उनमें धीरे- धीरे सिरदर्द का बढ़ना, घबराहट या उल्टी, धुंधली दृष्टि, दोहरी दृष्टि या दृष्टि की हानि, रोजमर्रा के मामलों में उलझन, व्यवहार में बदलाव, बोलने और सुनने में कठिनाई आदि लक्षण आम हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed