फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Arthritis Day 2023: आर्थराइटिस से बचे रहना है तो जानिए क्या खाएं-किन चीजों से करें परहेज?

Thu, 12 Oct 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Oct 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
World Arthritis Day 2023 know best and worst foods for arthritis in hindi
आर्थराइटिस की समस्या और बचाव के तरीके - फोटो : istock

आर्थराइटिस की समस्या सभी उम्र के लोगों में बढ़ती जा रही है, युवाओं में भी ये जोखिम देखा जा रहा है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण ये खतरा और भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आर्थराइटिस से बचाव के लिए जरूरी है कि आप आहार को ठीक रखें। कुछ खाद्य और पेय पदार्थ गठिया से आपको बचाने में सहायक हैं, जबकि कुछ चीजें इस समस्या को बढ़ा भी सकती हैं। 



आर्थराइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इससे बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 12 अक्तूबर को वर्ल्ड आर्थराइटिस डे मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से इस रोग का खतरा बढ़ता जा रहा है, ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आपको गठिया से बचाव के लिए क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

World Arthritis Day 2023 know best and worst foods for arthritis in hindi
ओमेगा-3 फैटी एसिड के लाभ - फोटो : iStock

ओमेगा-3 फैटी एसिड आर्थराइटिस में लाभकारी

आर्थराइटिस के जोखिमों को कम करने के लिए आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों को शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। कुछ प्रकार की मछलियां, इंफ्लामेशन से लड़ने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं, इनका सेवन करना गठिया की समस्या से बचाने में आपके लिए फायदेमंद हैं। बादाम, हेज़लनट, मूंगफली, पेकान, पिस्ता और अखरोट में भी उच्च मात्रा में ओमेगा-3 वसा होता है, जिससे गठिया से बचाव किया जा सकता है।

World Arthritis Day 2023 know best and worst foods for arthritis in hindi
ऑलिव ऑयल के फायदे - फोटो : Pixabay

ऑलिव ऑयल का करें सेवन

ऑलिव ऑयल को शरीर को स्वस्थ रखने वाले तेलों में से एक माना जाता है। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी तत्वों के साथ ओलियोकैंथल से भरपूर होती है, जो सूजन को कम करती है। ऑलिव ऑयल आपको गठिया और इसके सूजन को कम करने में भी लाभकारी है। ऑलिव ऑयल में विटामिन-डी भी होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Arthritis Day 2023 know best and worst foods for arthritis in hindi
ज्यादा चीनी के नुकसान - फोटो : Pixabay

नमक-चीनी दोनों नुकसानदायक

अधिक मात्रा में चीनी खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है, इससे न सिर्फ डायबिटीज का खतरा बढ़ता है साथ ही ये गठिया के जोखिमों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। रुमेटाइड आर्थराइटिस से पीड़ित 217 लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन प्रतिभागियों ने चीनी-मीठा सोडा का अधिक सेवन किया उनमें गठिया का खतरा अधिक पाया गया। इसी तरह ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन भी हड्डियों के लिए हानिकारक है, इससे हड्डियों का घनत्व कम होने का भी खतरा रहता है।

विज्ञापन
World Arthritis Day 2023 know best and worst foods for arthritis in hindi
धूम्रपान हो सकता है हानिकारक - फोटो : istock

धूम्रपान और शराब हानिकारक

धूम्रपान करने वालों के शरीर में साइटोकिन्स नामक सूजन संबंधी प्रोटीन का स्तर अधिक हो जाता है। ये रुमेटाइड आर्थराइटिस के जोखिम को बढ़ा सकती है। इसी तरह से शराब के सूजन से भी ऑस्टियोआर्थराइटिस होने और इसके लक्षणों के गंभीर होने का खतरा रहता है। धूम्रपान और शराब दोनों से दूरी बनाना आपके जोखिमों को कम करने में सहायक है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed